Saturday, April 20, 2024
Advertisement

क्या आप जानते हैं कि सालों से आप जिस तरह सुई में धागा डाल रहे हैं वो सही है कि गलत!, जानिए सही तरीका

रोजाना के कई ऐसे काम होते है। जिससे हम काफी दूर ही रहने की कोशिश करते है, क्योंकि इन कामों में आपको लगता है बेकार में सिरदर्द कौन ले। एक ऐसा ही काम है सुई में धागा डालना। काम तो छोटा है लेकिन मेहनत सबसे ज्यादा। जानिए कैसे इसमें कम मेहनत लगाएं कर सकते है।

India TV Lifestyle Desk Written by: India TV Lifestyle Desk
Updated on: April 12, 2018 18:10 IST
Easiest way to thread a needle- India TV Hindi
Easiest way to thread a needle  

नई दिल्ली: कहा जाता है कि सुई में धागा डालना भी एक कला है। जिसमें किसी को कुछ सेकंड लगते तो कोई मिनटों में सुई में धागा डाल लेता है। सुई का इस्तेमाल कपड़ो को सिलने में किया जाता है।

कई लोग ऐसे भी होते है जिन्हें सुई में धागा डालना पसंद नहीं होता है लेकिन मजबूरी के कारण बेमन किसी न किसी तरह डाल ही लेते है। आपको यह बात जानकर और हैरानी होगी कि जिस तरह से आप सालों से धागा डालते डले आ रहे है। वास्तव में वो गलत है। जी हां चौक गए न! लेकिन यह सच्चाई है कि सुई के जिस छोटे से छेद में आप धागा डालने में इतनी मेहनत करते है। वह गलत तरीका है।

आप इस वीडियों को देखकर आसानी से जान सकते है कि बिना मेहनत किए मजाकिया तरीके से कैसे आप सुई में धागा डाल सकते है। तो देखे ये वीडियों..

इस वीडियो को John Bick नामक यूज़र द्वारा पोस्ट किया गया है, जिसे देखने के बाद लगा कि इतने सालों से हम इतने आसान काम के लिए कितना परेशान होते आ रहे हैं। वह काम कितना आसान हो गया है अब।

अगर आपके आसपास भी किसी को सुई में धागा डालने में समस्या होती है तो जरुर उसे यह आर्टिकल दिखाएं। जिससे कि वह भी इस बेमन वाले काम से बच जाएं।  

Latest Lifestyle News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Fashion and beauty tips News in Hindi के लिए क्लिक करें लाइफस्टाइल सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement