Friday, March 29, 2024
Advertisement

देवानंद को काले कोट पहनने पर लगा दिया गया था कोर्ट ने बैन, आखिर ये स्टाइल क्यों बना था जानलेवा

अपने जमाने में देव साहब फैशन आइकन माने जाते थे। आपने उनके काले कोट को लेकर कई किस्से तो सुने ही होंगे। जिसके कारण वह हमेशा सुर्खियों में रहते थे।

India TV Lifestyle Desk Written by: India TV Lifestyle Desk
Updated on: September 26, 2018 13:44 IST
Dev Anand - India TV Hindi
Dev Anand

नई दिल्ली: बॉलीवुड के सदाबाहर अभिनेता कहे जाने वाले देवानंद साहब का 95वां जन्म दिन है। उनका जन्म 26 सितंबर 1923 में हुआ था। आपको पता है कि अपने जमाने में देव साहब फैशन आइकन माने जाते थे। आपने उनके काले कोट को लेकर कई किस्से तो सुने ही होंगे। जिसके कारण वह हमेशा सुर्खियों में रहते थे।

कहा जाता है कि देवानंद जब भी काला कोट पहनकर निकलते थे तो वह वास्तव में कहर बरपाते थे। जो कि उन समय एक ट्रेंड बन गया था। सफेद शर्ट के साथ काला कोट। लेकिन एक समय ऐसा भी आया जब देवानंद को पब्लिक प्लेस में काला कोट पहनने पर बैन लगा दिया गया। (प्रियंका चोपड़ा इटली में मां के साथ मना रही है छुट्टियां, येलो ड्रेस में नजर आईं हॉट )

कहा जाता है कि जब देवानंद काला कोट पहनकर निकलते थे तो लड़किया उनके लइए कुछ बी कर गुजरने की कोशिश करती थी। आपको यह बात जानकर हैरानी होगी कि कई लड़कियों ने इस काले कोट के कारण सुसाइड करने की कोशिश भी की। शायद ही इतिहास में किसी अभिनेता के साथ ऐसा कुछ हुआ हो। (आलिया भट्ट की इस vetements टीशर्ट की कीमत 11882 रुपए, जानें क्यों है खास )

देव साहब की एक झलक पाने के लिए क्या नहीं करती थी। देव साहब के काले कोट में लड़कियों की ऐसी दीवानगी देखकर कोर्ट को बीच में आना पड़ा। इस मामले को कोर्ट से बहुत ही गंभीर लिया और देव साहब को काला कोट पहनने पर बैन लगा दिया।

Dev Anand

Dev Anand

ऐसा नहीं है कि आज के समय़ में सफेद शर्ट और काला कोट लोग पहनते नहीं है। आज भी सबसे ज्यादा यह स्टाइल ड्रेंड में रहती है लेकिन माना जाता है कि जो स्टाइल देवानंद की थी। शायद और कोई वैसा लगे।

देवानंद ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत सन 1946 में फिल्म 'हम एक हैं' से की। इस फिल्म में वो हीरो बनकर पर्दे पर आए, हालांकि फिल्म चल नहीं पाई। इसके बाद साल 1948 में आई 'जिद्दी'। जिसने देव साहब को हिट बना दिया।

Latest Lifestyle News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Fashion and beauty tips News in Hindi के लिए क्लिक करें लाइफस्टाइल सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement