Friday, April 19, 2024
Advertisement

Deepika Ranveer Wedding: शादी से पहले इतने लाख के आउटफिट्स पहन एयरपोर्ट पर रणवीर सिंह के साथ नजर आईं दीपिका पादुकोण

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह शादी के लिए शुक्रवार की रात इटली के लिए रवाना हो गए थे। जिनके एयरपोर्ट लुक की तस्वीरें सोशल मीडिया में काफी वायरल हो रही है। जानें दीपिका के खूबसूरत आउटफिट की कीमत।

Shivani Singh Written by: Shivani Singh @lastshivani
Published on: November 11, 2018 16:13 IST
Deepika Padukone- India TV Hindi
Image Source : YOGEN SHAH Deepika Padukone

नई दिल्ली: दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह शादी के लिए शुक्रवार की रात इटली के लिए रवाना हो गए थे। जिनके एयरपोर्ट लुक की तस्वीरें सोशल मीडिया में काफी वायरल हो रही है। जिसमें दोनों काफी खूबसूरत नजर आ रहे है।

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के एयरपोर्ट लुक सामने आया है। जिसमें दोनों एक चीज बिल्कुल एक जैसी लगी। वो है दोनों के आउटफिट्स का कलर। जी हां दोनों ने व्हाइट कलर के ही लिबास में नजर आएं। जहां दीपिका काफी खूबसूरत लग रही थी। उनके चेहरे पर वेडिंग ग्लो साफ नजर आ रहा था। दीपिका ने व्हाइट स्कर्ट के साथ सफेद स्वेटर पहना हुआ था।

deepveer

deepveer

दीपिका इस लुक में काफी खूबसूरत नजर आ रही थी। उनके चेहरे पर वेडिंग का ग्लो साफ नजर आ रहा था। हो भी क्यों न आखिर दीपिका ने इतनी मशक्कत की है। अब बात करते है दीपिका पादुकोण के लुक की तो आपके बता दें कि वह लाखों के आउटफिट्स पहनकर नजर आईं। (शादी के लिए इटली रवाना हुए रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण, देखें तस्वीरें)

Zara Sweater

Image Source : ZARA
Zara Sweater

दीपिका ने जो व्हाइट कलर के स्वेटर की बात करें तो वह Zara ब्रांड का है। जिसकी कीमत लगभग 2,600 रुपए है। वहीं, दीपिका के बैग की कीमत 4.05 लाख रुपए है। जो कि Hermes ब्रांड का है।

Christian Louboutin

Image Source : CHRISTIAN LOUBOUTIN
Christian Louboutin

अब दीपिका की इस खूबसूरत सी सैंडल की बात करें तो यह Christian Louboutin ब्रांड की है। जिसकी कीमत  लगभग 52,548 रुपए है।  

Cartier Love Bracelet

Image Source : CARTIER
Cartier Love Bracelet

वहीं, दीपिका ने Cartier Love ब्रांड का Bracelet पहना था। इस ब्रेसलेट की कीमत लगभग 4.32 लाख रुपए हैं।

 

Latest Lifestyle News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Fashion and beauty tips News in Hindi के लिए क्लिक करें लाइफस्टाइल सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement