Friday, April 26, 2024
Advertisement

नई नवेली दुल्हन बनकर पति रणवीर सिंह के साथ तिरुपति के दर्शन करने पहुंची दीपिका पादुकोण

दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह अपनी पहली सालगिरह में तिरुरति बालाजी के दर्शन किए। दीपिका एकदम नई नवेली दुल्हन के लुक में नजर आईं।

India TV Lifestyle Desk Written by: India TV Lifestyle Desk
Updated on: November 14, 2019 11:06 IST
deepika padukone , ranveer singh- India TV Hindi
Image Source : INSTRAGRAM deepika padukone and ranveer singh

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण अपनी शानदार एक्टिंग और फैशन सेंस के कारण सुर्खियों में बने रहते हैं। इसके साथ ही वह बॉलीवुड इडस्ट्री के सबसे चर्चित कपल माने जाते हैं। आद दोनों की शादी की पहली सालगिरह है। यह क्यूट कपल अपनी फैमिली के साथ तिरुपति के दर्शन करने पहुंचे। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया में काफी वायरल हो रही हैं। 

दीपिका पादुकोण एक दम नई नवेली दुल्हन के लुक में नजर आईं। उन्होंने रेड और गोल्डन कलर की खूबसूरत बनारसी साड़ी पहनी है। इस लुक के साथ दीपिका ने गोल्डन ज्वैलरी कैरी की। जिसमें उन्होंन चोकर नेकलेस के साथ रानी हार पहना। इसके साथ ही कानों में खूबसूरत झुमके पहने। 

दीपिका पादुकोण ने फैशन डिजाइन सब्यसाची मुखर्जी के कलेक्शन की खूबसूरत साड़ी पहनी। आपको बता दें कि दीपिका ने अपनी शादी में भी इसी डिजाइनर के डिजाइन किए हुए शादी का जोड़ा पहना था। 

दीपिका ने इस लुक के साथ लाइट मेकअप न्यूड लिपस्टिक के साथ  हेयरस्टाइल में बन बनाया हुआ है और मांग में सिंदूर भरा है जो उनकी खूबसूरती को कई गुना बढ़ा रहा है।

वहीं रणवीर सिंह के लुक की बात करें तो उन्होंने क्रीम कलर का कुर्ता के साथ मैचिंग गोल्डन कलर का कोट पहना। इसके ऊपर रेड और गोल्डन कलर का सॉल ओढ़े हुए नजर आएं। 

आपको बता दें, साल 2018 में दोनों से इटली में बहुत ही धूमधाम के साथ शादी की थी। 

Latest Lifestyle News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Fashion and beauty tips News in Hindi के लिए क्लिक करें लाइफस्टाइल सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement