Tuesday, March 19, 2024
Advertisement

Cannes 2019: कांस से सोनम कपूर का पहला लुक आया सामने, रेड गाउन में बरपा रही हैं कहर

Cannes 2019: कांस फिल्म फेस्टिवल 2019 से सोनम कपूर का पहला लुक सामने आ गया है। जिसमें वह रेड कलर की ड्रेस में काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं। ये तस्वीरें सोनम कपूर ने खुद अपने इंस्ट्राग्राम में शेयर की है।

Shivani Singh Written by: Shivani Singh @lastshivani
Updated on: May 20, 2019 20:42 IST
Sonam kapoor, cannes 2019- India TV Hindi
Image Source : INSTRAGRAM Sonam kapoor

Cannes 2019: आखिरकार वह समय आ गया है। जिसका सोनम कपूर के हर फैंस को बेसब्री से इंतजार था। जी हां कांस फिल्म फेस्टिवल 2019 से सोनम कपूर का पहला लुक सामने आ गया है। जिसमें वह रेड कलर की ड्रेस में काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं। ये तस्वीरें सोनम कपूर ने खुद अपने इंस्ट्राग्राम में शेयर की है। आपको बता दें कि यह तस्वीरें रेड कारपेट की नहीं बल्कि कांस में ही एक ब्रांड के लिए फोटोशूट कराया है। इन तस्वीरों में सोनम काफी स्टनिंग नजर आ रही हैं।

सोनम कपूर के लुक की बात करें तो उन्होंने Valentino ब्रांड के कलेक्शन की ये खूबसूरत ड्रेस पहनी है। इस फ्रील गाउन में सोनम कपूर वाकई खूबसूरत नजर आ रही हैं। इस लुक के साथ लाइट मेकअप और न्यूड लिपस्टिक के साथ मेसी हेयरस्टाइल बनाई हुई हैं। जिसमें उन्होंने हेयर एक्ससेरीज के रुप में फूल और पत्तियां लगाई हुई है।

दूसरी तस्वीर में भी वह काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं।

Cannes 2019: कांस से ऐश्वर्या रॉय के 2 लुक्स आएं सामने, एक बार फिर अपने लुक से मचाया इंटरनेट पर तहलका

कांस के रेड कारपेट से पहले सोनम कपूर के इन लुक्स की हो रही है खूब चर्चा, सिर्फ जैकेट की कीमत 50 हजार से अधिक

Cannes 2019: कांस में ऐश्वर्या के फिश कट गाउन से ज्यादा इन चीजों के कारण छा गई सोशल मीडिया पर

Latest Lifestyle News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Fashion and beauty tips News in Hindi के लिए क्लिक करें लाइफस्टाइल सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement