Wednesday, April 24, 2024
Advertisement

बिपाशा बसु ने इंस्ट्राग्राम में बताया, 'छोटी बहन ने उनकी शादी की चुनरी ओढ़ कर लिए सात फेरे'

बिपाशा की बहन ने कोर्ट मैरिज के बाद बंगाली रीति रिवाज के साथ सात फेरे लिए है। लेकिन इस शादी में एक चीज बहुत ही खास थी। जी हां विजयेता ने अपनी बहन बिपाशा की शादी की चुनरी ओढ़ी थी।

India TV Lifestyle Desk Written by: India TV Lifestyle Desk
Published on: February 27, 2019 16:03 IST
Bipasha Basu- India TV Hindi
Image Source : INSTRAGRAM Bipasha Basu

Bipasha Basu Younger Sister Wedding:  बॉलीवुड अभिनेत्री बिपाशा बसु की बहन विजयेता बसु ने हाल में ही अपने बॉयफ्रेंड करण तलरेजा से शादी की है। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया में काफी वायरल हो रही है। इस शादी में बिपाशा भी काफी खूबसूरत अंदाज में नज़र आईं। बिपाशा की बहन ने कोर्ट मैरिज के बाद बंगाली रीति रिवाज के साथ सात फेरे लिए है। लेकिन इस शादी में एक चीज बहुत ही खास थी। जी हां विजयेता ने अपनी बहन बिपाशा की शादी की चुनरी ओढ़ी थी।

 

विजेयता के बंगाली लुक की बात करें तो उन्होंन रेड-गोल्डन कलर के लहंगा में नजर आ रही थी। काफी हद तर विजयेता का लुक बिपाशा से मैच खा रहा था। इतना ही नहीं बिपाशा की बहन ने अपनी शादी में दुपट्टा भी बिपाशा की ही ओढ़ा था, इसकी जानकारी खुद बिपाशा ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए दी। बड़ी बहन बिपाशा भी जश्न में काफी सुंदर दिख रहीं हैं।

वहीं बिपाशा के लुक की बात करें तो उन्होंने लाइट पिंक कलर का लहंगा पहना हुआ था। जिसके साथ खूबसूरत नेकलेस और मांग टीका के साथ अपना लुक कंप्लीट किया। इसके साथ ही लाइट मेकअप और छोटी से बिंदी उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रही थी।

वहीं उनके पति और एक्टर करण सिंह ग्रोवर भी शादी में काफी मस्ती करते नजर आ रहे हैं। शादी में कई कलाकार आए जिसमें बिपाशा के करीबी दोस्त और फैशन डिजाइनर रॉकी एस शामिल हैं।

बेबी बंप के साथ बेहद स्टाइलिश अंदाज में स्पॉट हुआ करीना कपूर, देखें 'गुड न्यूज' के सेट की कुछ खास तस्वीरें

संगीत पार्टी में कहर बरपाती नजर आईं अंबानी खानदान की होने वाली बहू श्लोका मेहता, देखें तस्वीरें और वीडियो

आकाश अंबानी के Pre-Wedding पार्टी में खूबसूरत अंदाज में नजर आईं जैकलीन फर्नांडीज, देखें खूबसूरत तस्वीरें

Latest Lifestyle News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Fashion and beauty tips News in Hindi के लिए क्लिक करें लाइफस्टाइल सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement