Friday, April 19, 2024
Advertisement

10 साल पुराने इस बैग की हुई नीलामी, कीमत जानकर आपकी सिट्टी-पिट्टी हो जाएंगी गुल

लंदन में 10 साल पुराना हर्मेस बर्किन बैग 217,144 डॉलर में बिका है। नीलामी में सर्वाधिक कीमत में बैग के बिकने से नया यूरोपीय रिकॉर्ड बना है।

India TV Lifestyle Desk Edited by: India TV Lifestyle Desk
Updated on: June 13, 2018 16:20 IST
10 year old second-hand bag s- India TV Hindi
Image Source : PTI 10 year old second-hand bag s

नई दिल्ली: लंदन में 10 साल पुराना हर्मेस बर्किन बैग 217,144 डॉलर में बिका है। नीलामी में सर्वाधिक कीमत में बैग के बिकने से नया यूरोपीय रिकॉर्ड बना है। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, 18 कैरेट व्हाइट गोल्ड डायमंड जड़े लॉक के साथ 2008 हिमालया बर्किन बैग की कीमत मंगलवार को बढ़कर 100,000-150,000 पाउंड हो गई।

इससे पहले नीलामी में सबसे महंगा बैग बिकने का रिकॉर्ड भी हर्मेस बर्किन के ही नाम रहा। 2017 में हांगकांग में इस कंपनी का बैग 380,000 डॉलर में बिका था। नीलामी घर क्रिस्टी ने कहा, यह निर्विवाद रूप से दुनिया का सबसे कीमती बैग है।

10 year old second-hand bag s

10 year old second-hand bag s

जानिए क्या है इस बैग की खासियत

फैशन के इस दौर में कब क्या कितने के मिला। इस बात का अंदाजा लगाना बहुत ही मुश्किल है। इस बैग की कीमत 27 लाख 9 बजार पाउंड यानी कि करीब ढाई करोड़ रुपए है।  इस बैग को 2014 में हिमालय विर्किन नाम के हैंड बैग को फ्रेंच फैशन हाउस हर्मेस में डिजायन किया है। इसमें किसी कपड़े का इस्तेमाल नहीं किया गया है बल्कि अफ्रीकी नस्ल के नीली रंग के मगरमच्छ से बनाया गया है। इसके साथ ही इसमें 18 कैरेट व्हाइट गोल्ड और हीरे जड़े हुए है।

साल 2011 में इस बैग की कीमत 51 लाख पाउंड थी। जो कि साल 2016 में बढ़कर 260 पाउंड हो गए। यह दुनियाभर में इतना ज्यादा फेमस हो गया कि 750 लाख पाउंड से बढ़कर इसकी कीमत 10 करोड़ पाउंड हो गई। जो कि अब भी लगातार बढ़ रही है।

 

Latest Lifestyle News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Fashion and beauty tips News in Hindi के लिए क्लिक करें लाइफस्टाइल सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement