Friday, April 19, 2024
Advertisement

यूपी शिक्षक भर्ती 2019: उत्तर प्रदेश में शिक्षकों के लिए निकली 40,000 से ज्यादा नौकरियां, यहां देखें शेड्यूल

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड ने प्रदेश के सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षकों के खाली पदों को भरने के लिए बंपर भर्तियां करने जा रहा है।

IndiaTV Hindi Desk Edited by: IndiaTV Hindi Desk
Published on: August 22, 2019 15:34 IST
up govt tgt pgt vacancy- India TV Hindi
up govt tgt pgt vacancy

यूपी शिक्षक भर्ती 2019: सरकारी नौकरी की तलाश करने वालो के लिए नौकरी पाने का शानदार मौका है। दरअसल उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड ने प्रदेश के सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षकों के खाली पदों को भरने के लिए बंपर भर्तियां करने जा रहा है। इसके लिए संभावित कैलेंडर भी जारी कर दिया गया है। लेकिन चयन बोर्ड अगर इस कैलेंडर पर पूरी तरह अमल करेगा, तो एक शिक्षक भर्ती प्रक्रिया (टीजीटी-पीजीटी) पूरी करने में ही उसे दो वर्ष का समय लग जाएगा। इसके जरिए प्रदेश के कुल 4329 स्कूलों में शिक्षकों के पदों पर भर्तियां होने वाली हैं। प्रदेश के उम्मीदवारों के लिए यह बेहतरीन अवसर है।

शिक्षक भर्ती का शेड्यूल

  • विज्ञापन जारी होने का तिथि : अक्टूबर, 2019  
  • आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि : 30 नवंबर, 2019 तक
  • लिखित परीक्षा का समय : मई, 2020
  • प्रवेश पत्र लिखित परीक्षा के 10 दिन पहले जारी किए जाएंगे
  • आंसर-की जून, 2020 में होंगी जारी
  • आंसर-की के खिलाफ शिकायतों का निस्तारण अक्टूबर, 2020 तक किया जाएगा
  • परिणाम दिसंबर, 2020 तक जारी किए जाएंगे

शिकायतों का निस्तारण करने में लगेंगे पांच माह :

लिखित परीक्षा के बाद चयन बोर्ड एक महीने में अर्थात जून, 2020 तक उत्तर माला जारी कर देगा। इसके बाद इसके खिलाफ मिले प्रत्यावेदनों का निस्ताण अक्टूबर, 2020 तक किया जाएगा। इस प्रकार देखा जाए, तो उत्तर माला जारी करके उसके खिलाफ मिली शिकायतों का निस्तारण करने में पांच महीने लग जा रहे हैं। चयन बोर्ड दिसंबर, 2020 में लिखित परीक्षा का परिणाम जारी करेंगा।

साक्षात्कार से पहले मूल अभिलेखों का सत्यापन :
लिखित परीक्षा का परिणाम जारी होने के बाद जनवरी, 2021 से अगस्त, 2021 तक परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों के आवेदन पत्र में भरें शैक्षिक योग्यताओं का मूल अभिलेखों से सत्यापन होगा और इसके बाद साक्षात्कार पूरा किया जाएगा। चयन बोर्ड साक्षात्कार से पहले मूल अभिलेखों से मिलना करना होगा। अगस्त में साक्षात्कार पूरा होने के बाद सितंबर, 2021 में अंतिम परिणाम जारी किया जाएगा। चयन बोर्ड की ओर से चयनित अभ्यर्थियों का जिला विद्यालय निरीक्षकों के पास पैनल अक्टूबर, 2021 में भेजा जाएगा।

Latest Education News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Sarkari Naukri News in Hindi के लिए क्लिक करें एजुकेशन सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement