Friday, April 19, 2024
Advertisement

MP Board Result 2019: एमपी बोर्ड के 10वीं और 12वीं के नतीजे घोषित, 10वीं में 61.32% और 12वीं में 72.37% पास

MPBSE के बोर्ड की 10वीं और 12वीं के परिणाम www.mpresults.nic.in, www.mpbse.mponline.gov.in और www.mpbse.nic.in पर घोषित कर दिए गए हैं।

IndiaTV Hindi Desk Written by: IndiaTV Hindi Desk
Updated on: May 15, 2019 14:47 IST
MP Board Results 2019- India TV Hindi
MP Board Results 2019

नई दिल्ली: मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (MPBSE) के बोर्ड की 10वीं और 12वीं के रिजल्ट  घोषित कर दिए गए हैं। 10वीं में 61.32% और 12वीं में 72.37% पास हुए हैं। लड़कियों का रिजल्ट लड़कों से बेहतर रहा है। 10वीं में 63.69% लड़कियां पास हुईं। जबकि लड़के 59.15% पास हुए। 10वीं में सागर जिले के गगन दीक्षित और आयुष्मान ताम्रकार ने टॉप किया। दोनों के 500 में से 499 अंक मिले हैं। 12वीं में आर्ट्स स्ट्रीम की दृष्टि सनोडिया ने टॉप किया। 500 में से 479 अंक मिले हैं। 12वीं कॉर्मस में आर्या जैन ने टॉप किया है। बोर्ड की 10वीं और 12वीं के परिणाम www.mpresults.nic.in, www.mpbse.mponline.gov.in और www.mpbse.nic.in पर देख सकते हैं। 

बता दें कि इस बार करीब 18 लाख विद्यार्थियों ने एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं परीक्षा दी थी, इसमें 10वीं में करीब 11 लाख और 12वीं में 7.8 लाख उम्मीदवार थे। बोर्ड द्वारा 10वीं की परीक्षाएं 1 मार्च से 27 मार्च तक और 12वीं की परीक्षाएं 2 मार्च से 2 अप्रैल 2019 के बीच संपन्न कराई गई थी। ऐसे में तभी से विद्यार्थियों को अपने परिणामों का इंतजार था, जो आज पूरा होने वाला है।

मध्य प्रदेश 10वीं और 12वीं 2019 का रिजल्ट ऐसे देखें- 

  1. मध्य प्रदेश बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mpresults.nic.in पर जाएं।
  2. होम पेज पर जहां एमपी बोर्ड रिजल्ट 2019 लिखा है वहां क्लिक करें।
  3. लॉगिन करने के लिए रोल नंबर और अन्य विवरण दर्ज करें।
  4. परिणाम स्क्रीन पर आ जाएगा। अब इसका प्रिंटआउट निकाल लें।

10वीं और 12वीं के परिणाम SMS अलर्ट के माध्यम से भी चेक किया जा सकता है। एक बार रिजल्ट घोषित होने के बाद SMS अलर्ट के लिए रोल नंबर को 56263 पर भेजें। पिछले साल, कक्षा 10 वीं में पास होने वाले छात्रों का प्रतिशत 52.63% दर्ज किया गया था और कक्षा 12 वीं के लिए कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 68% था।

Latest Education News

MP Board Result 2019

Auto Refresh
Refresh
  • 11:49 AM (IST)

    10वीं में 335738 स्टूडेंट्स की फर्स्ट डिविजन आई। 192083 स्टूडेंट्स की सेकेंड डिविजन आई। 2451 की थर्ड डिविजन आई। 

  • 11:49 AM (IST)

    10वीं में 63.69% लड़कियां पास हुईं। जबकि लड़के 59.15% पास हुए।

  • 11:48 AM (IST)

    10वीं में सरकारी स्कूलों का रिजल्ट 62.05% रहा। गैर सरकारी स्कूलों का रिजल्ट 60.70% रहा। 

  • 11:48 AM (IST)

    12वीं कॉर्मस में आर्या जैन ने टॉप किया है। 

  • 11:47 AM (IST)

    12वीं में आर्ट्स स्ट्रीम की दृष्टि सनोडिया ने टॉप किया। 500 में से 479 अंक मिले हैं। 

  • 11:46 AM (IST)

    10वीं में सागर जिले के गगन दीक्षित और आयुष्मान ताम्रकार ने टॉप किया। दोनों के 500 में से 499 अंक मिले हैं। 

  • 11:45 AM (IST)

    लड़कियों का रिजल्ट लड़कों से बेहतर रहा है। 10वीं में 63.69% लड़कियां पास हुईं। जबकि लड़के 59.15% पास हुए।

  • 11:45 AM (IST)

    10वीं में 61.32% और 12वीं में 72.37% पास हुए हैं। 

  • 11:16 AM (IST)

    MP Board

    MP Board

  • 11:08 AM (IST)

    बोर्ड की 10वीं और 12वीं के परिणाम www.mpresults.nic.inwww.mpbse.mponline.gov.in और www.mpbse.nic.in पर देख सकते हैं। 

  • 11:08 AM (IST)

    मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (MPBSE) के बोर्ड की 10वीं और 12वीं के रिजल्ट  घोषित कर दिए गए हैं।

  • 10:52 AM (IST)

    पिछले साल, कक्षा 10 वीं में पास होने वाले छात्रों का प्रतिशत 52.63% दर्ज किया गया था और कक्षा 12 वीं के लिए कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 68% था।

  • 10:52 AM (IST)

    10वीं और 12वीं के परिणाम SMS अलर्ट के माध्यम से भी चेक किया जा सकता है। एक बार रिजल्ट घोषित होने के बाद SMS अलर्ट के लिए रोल नंबर को 56263 पर भेजें। 

  • 10:52 AM (IST)

    मध्य प्रदेश 10वीं और 12वीं 2019 का रिजल्ट ऐसे देखें- 

    1. मध्य प्रदेश बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mpresults.nic.in पर जाएं।
    2. होम पेज पर जहां एमपी बोर्ड रिजल्ट 2019 लिखा है वहां क्लिक करें।
    3. लॉगिन करने के लिए रोल नंबर और अन्य विवरण दर्ज करें।
    4. परिणाम स्क्रीन पर आ जाएगा। अब इसका प्रिंटआउट निकाल लें।
  • 10:51 AM (IST)

    बोर्ड द्वारा 10वीं की परीक्षाएं 1 मार्च से 27 मार्च तक और 12वीं की परीक्षाएं 2 मार्च से 2 अप्रैल 2019 के बीच संपन्न कराई गई थी। 

  • 10:51 AM (IST)

    इस बार करीब 18 लाख विद्यार्थियों ने एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं परीक्षा दी थी, इसमें 10वीं में करीब 11 लाख और 12वीं में 7.8 लाख उम्मीदवार थे। 

  • 10:51 AM (IST)

    बोर्ड की 10वीं और 12वीं के परिणाम www.mpresults.nic.inwww.mpbse.mponline.gov.in और www.mpbse.nic.in पर घोषित किए जाएंगे। 

  • 10:49 AM (IST)

    थोड़ी देर में जारी होंगे मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (MPBSE) के नतीजेेे ।

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Results News in Hindi के लिए क्लिक करें एजुकेशन सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement