Thursday, March 28, 2024
Advertisement

ICSE, ISC Results 2019 जारी, दो विद्यार्थियों ने 100% अंकों के साथ किया टॉप

ICSE, ISC exam results 2019: ICSE की 10वीं और ISC की 12वीं की परीक्षाओं के परिणाम जारी हो गए हैं।

IndiaTV Hindi Desk Written by: IndiaTV Hindi Desk
Updated on: May 07, 2019 15:46 IST
ICSE, ISC results declared- India TV Hindi
ICSE, ISC results declared

नई दिल्ली: ICSE, ISC exam results 2019: आईसीएसई कक्षा 10 और आईएससी कक्षा 12 की परीक्षाओं के परिणाम घोषित हो गए हैं। काउंसिल फॉर इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISEC) ने आज करीब 3 बजे रिजल्ट जारी किया। ICSE में कुल 98.54% विद्यार्थी पास हुए हैं, वहीं ISC में 96.52% विद्यार्थी पास हुए हैं। ISE में दो छात्रों ने 100% अंकों के साथ टॉप किया है। कोलकाता के देवन कुमार अग्रवाल (साइंस) और बेंगलुरू की विभा स्वामिनाथन (मानवशास्त्र) के 100-100 फीसदी अंक आए हैं।

बता दें कि रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.cisce.org और www.results.cisce.org पर चेक किया जा सकता है। वहीं, एसएमएस के माध्यम से परिणामों के लिए उम्मीदवारों को अपने सात अंकों के अद्वितीय आईडी कोड के बाद ICSE या ISC टाइप करना होगा और संदेश को 09248082883 पर भेजना होगा। अगर परीक्षार्थी अपने पेपर को दोबारा चेक करवाना चाहते हैं तो वह ऑफिशल वेबसाइट cisce.org के जरिए ऐसा कर सकता है। रीचेक की सुविधा रिजल्ट घोषित होने के अगले 7 दिनों तक उपलब्ध रहेगी। 13 मई के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

ICSE का विषय वार रिजल्ट परसेंटेज

  1. English 99.77
  2. Bengali 99.70
  3. Hindi 99.89
  4. Kanada 99.93
  5. Malayalam 99.95
  6. Punjabi 99.97
  7. History geo c98.69
  8. Maths 94.04
  9. Science 98.97
  10. Commercial studied 98.42
  11. Economics 96.80
  12. Home science 100
  13. Physical 100
  14. Env 98.59
  15. Computer app 99.99

ICSE का जोन वार रिजल्ट परसेंटेज

  1. Western Region 99.76
  2. Southers 99.73
  3. Eastern 98.06
  4. Norther 97.87

ISC में जेंडर वार पास-फेल के आंकड़े (कुल विद्यार्थी- 86713)

  1. कुल लड़कियां- 39964
  2. लड़कियां (पास)- 39100
  3. लड़कियां (फेल)- 864
  4. कुल लड़के- 46749
  5. लड़के (पास)- 44597
  6. लड़के (फेल)- 2152

ISC का जोन वार रिजल्ट परसेंटेज

  1. Southersn 98.91
  2. Western 98.13
  3. Eastern 96.66
  4. Norther 95.76

साल 2018 में कैसा रहा था रिजल्ट

पिछले वर्ष सीआईएससीई ने आईसीएसई रिजल्ट और आईएससी रिजल्ट 2018 की घोषणा 14 मई को की थी। पिछले वर्ष आईसीएसई रिजल्ट 98.51 प्रतिशत रहा था जबकि आईएससी रिजल्ट 96.21 प्रतिशत रहा था। आईएससी 12वीं में 7 स्टूडेंट्स ने टॉप किया था। जबकि आईसीएसी 10वीं में नवी मुंबई के सेंट मेरी के स्वंय दास ने 99.40 प्रतिशत अंकों के साथ टॉप किया था।

 

Latest Education News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Results News in Hindi के लिए क्लिक करें एजुकेशन सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement