Thursday, March 28, 2024
Advertisement

आप भी बोलना चाहते हैं बिना हिचके फर्राटेदार अंग्रेजी, तो इन तरीकों से घर बैठे करें प्रैक्टिस

किसी भी भाषा को सीखने में जो एक चीज सबसे महत्त्वपूर्ण होती है वो है हमारा माहौल।

IndiaTV Hindi Desk Edited by: IndiaTV Hindi Desk
Updated on: November 19, 2019 16:39 IST
ideas to learn spoken english- India TV Hindi
ideas to learn spoken english

नई दिल्ली। किसी  भी  भाषा  को  सीखने  में  जो  एक  चीज  सबसे  महत्‍वपूर्ण  होती  है  वो  है  हमारा  माहौल। आखिर  हम  अपनी  मातृ-भाषा  छोटी  सी  ही  उम्र   में  कैसे  बोलने  लगते  हैं क्योंकि  हम निरंतर और हमेशा ऐसे  माहौल  में  रहते  हैं  जहां वही  भाषा  बोली, पढ़ी और  सुनी  जाती  है। इसलिए  अंग्रेजी  बोलना  सीखना  है  तो  हमें  यथा  संभव  अपने  माहौल  को  भी अंग्रेजीशुदा बना  देना  चाहिए।  इसके  लिए  आप  ऐसा  कुछ  कर  सकते  हैं।

अपना महौल English बनाएं :

  • हिंदी  अखबार  की  जगह  English Newspaper पढना  शुरू  कीजिये।
  • हिंदी  गानों  की  जगह  अंग्रेजी  गाने  सुनिए।
  • अपने interest के English program / movies देखिये.
  • अपने  room को  जितना  English बना  सकते  हैं  बनाइये ….English posters, Hollywood actors,English  books,Cds..जैसे  भी   हो  जितना  भी  हो  make it English।

ऐसे लोगों के साथ group बनाएं जो आप ही की तरह स्पोकेन इंग्लिश सीखना चाहते हों:

कुछ ऐसे  दोस्त   खोजिये  जो  आप   ही  की  तरह  अंग्रेजी  बोलना सीखना  चाहते  हैं।  अगर  आपके  घर  में  ही  कोई  ऐसा  है  तो  फिर  तो  और  भी  अच्छा  है। लेकिन  अगर  ना  हो  तो  ऐसे  लोगों  को  खोजिये, और  वो  जितना  आपके  घर  के  करीब  हों  उतना अच्छा  है। ऐसे दोस्तों  से  अधिक  से  अधिक  बात  करें  और  सिर्फ  English में ,चाहें  तो  आप  mobile पर  भी  यही  काम  कर  सकते  हैं।

 कोई mentor बना लें:

किसी ऐसे व्यक्ति को अपना mentor बना लें जो अच्छी English जानता हो, आपका कोई मित्र, आपका कोई रिश्तेदार, कोई पडोसी, कोई अंग्रेजी सीखाने वाला institute….कोई भी जो आपकी मदद के लिए तैयार हो। आपको अपने मेंटर से जितनी मदद मिल सके लेनी होगी। अगर आप को मेंटर ना मिले तो भी मायूस होने की ज़रुरत नहीं है आप अपने efforts में लगे रहे, मेंटर मिलने सी आपका काम आसानी से होता लेकिन ना मिलने पर भी आप अपने प्रयास से यह भाषा सीख सकते हैं।

 पहले  दिन  से  ही correct English बोलने  का  प्रयास  मत  करें:

अगर  आप  ऐसा  करेंगे  तो   आप   इसी  बात  में  उलझे  रह  जायेंगे  की  आप  सही  बोल  रहे  हैं  या  गलत। पहला  एक -दो  महिना  बिना  किसी  tension के   जो  मुंह  में  आये  बोले, ये  ना  सोचें  कि  आप  grammatically correct हैं  या  नहीं।  जरूरी  है  कि  आप  धीरे -धीरे  अपनी  झिझक  को  मिटाएं।

 

बोल  कर  पढ़ें:

हर  रोज  आप  अकेले  या  अपने  group में  तेज  आवाज़  में  English का  कोई  article या  story पढ़ें. बोल -बोल  कर   पढने  से  आपका  pronunciation सही  होगा, और  बोलने  में  आत्मविश्वास  भी  बढेगा।

 Mirror का use करें:

अकसर लोग English बोलना  तो  जानता  था  पर  अन्दर   fluency की  कमी  होती है, इसे ठीक  करने  के  लिए आप  शीशे  के  सामने  खड़े  होकर   English में  बोल सकते हैं।  शीशे  के  सामने  बोलने  का  सबसे  बड़ा  फायदा  है  कि  आप  को  कोई  झिझक  नहीं  होगी  और  आप  खुद  को  improve कर  पाएंगे।

 

Enjoy the process:

English बोलना  सीखेने  को  एक  enjoyment की  तरह  देखें  इसे अपने  लिए  बोझ  ना  बनाएं।  आराम  से  आपके  लिए  जो  speed comfortable हो  उस  speed से  आगे  बढें । पर  इसका  ये  मतलब  नहीं  है  कि  आप  अपने  प्रयत्न  एकदम  से  कम   कर  दें, बल्कि  जब  आप  इसे  enjoy करेंगे  तो  खुद -बखुद  इस  दिशा  में  आपके  efforts और  भी  बढ़  जायेंगे।  आप  ये  भी  सोचें  कि  जब  आप  fluently बोलने  लगेंगे  तब  कितना  अच्छा लगेगा  , आप  का  confidence भी  बढ़  जायेगा  और  आप  सफलता  की  तरफ  बढ़ने  लगेंगे।

English में सोचना शुरू करें:

जब  इंसान  मन  में  कुछ  सोचता  है  तो  naturally वो  अपनी  मात्र  भाषा  में  ही  सोचता  है। लेकिन  चूँकि  आप  English सीखने  के  लिए  committed हैं  तो  आप  जो  मन  में  सोचते  हैं  उसे  भी  English में  सोचें। यकीन  जानिये  आपके  ये  छोटे -छोटे  efforts आपको  तेजी  से  आपकी  मंजिल  तक  पंहुचा  देंगे।

ऐसी  चीजें  पढ़ें जो समझने में बिलकुल आसान हों:

बच्चों की English comics आपकी हेल्प कर सकती है, उसमे दिए गए pictures आपको story समझने  में हेल्प करेंगे और simple sentence formation भी आम बोल चाल में बोले जाने वाले सेंटेंसेस पर आपकी पकड़  बना देंगे।

 

Latest Education News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। News News in Hindi के लिए क्लिक करें एजुकेशन सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement