Thursday, March 28, 2024
Advertisement

UK जाने का सपना अब होगा पूरा, इस तरह आसानी से बन जाएगा इंग्‍लैंड का वीजा

यूके में पढ़ाई करना, काम करना, बिजनेस करना, घूमने जाना या परिवार के सदस्यों से मिलने जाना या पार्टनर/दोस्तों के पास जाना हर भारतीय का सपना होता है।

Shreya Srivastava Edited by: Shreya Srivastava
Updated on: December 06, 2019 16:20 IST
HOW TO APPLY FOR UK VISA- India TV Hindi
HOW TO APPLY FOR UK VISA

यूके में पढ़ाई करना, काम करना, बिजनेस करना, घूमने जाना या परिवार के सदस्‍यों से मिलने जाना या पार्टनर/दोस्‍तों के पास जाना हर भारतीय का सपना होता है। लेकिन इस सपने को पूरा करने के लिए एक शर्त अनिवार्य है और वो है वीजा हासिल करना। आज हम आपको यहां यूके का वीजा हासिल करने की प्रक्रिया के बारे में यहां बताने जा रहे हैं, जो आपको यूके जाने में मददगार साबित होगा। 

वीजा क्या होता है?

वीज़ा ही वह डॉक्युमेंट है, जिसे लेकर आप किसी देश में प्रवेश कर सकते हैं। आमतौर पर वीज़ा का मतलब वह स्टैंप होता है जो विदेश यात्रा से पहले आपके पासपोर्ट पर लगाया जाता है। किसी खास देश में विदेशियों के लिए क्या शर्तें होती हैं, इसका पूरी डिटेल वीज़ा में होती है। इसके अलावा यह लिखा होता है कि कोई व्यक्ति कितने दिन उस देश में रह सकता है। वीज़ा कितनी बार देश में आने-जाने के लिए मान्य होगा, यह भी उस पर लिखा होता है। वीज़ा में यह खासतौर पर लिखा होता है कि यह घूमने, रहने या काम करने, किस मकसद से दिया जा रहा हैं। 

यूके वीजा कितने प्रकार के होते हैं: अगर आप भी यूके जाने का सोच रहे हैं तो आपको सबसे पहले वीजा की जरूरत होगी। इससे पहले कि हम आपको इसे हासिल करने की प्रकिया के बारे में बताएं आपको ये भी जान लेना चाहिए कि यूके वीजा के प्रकार।

1 स्टैण्डर्ड विजिटर  वीजा
2 मैरिज विजिटर वीजा
3 परमिटेड पेड इंगेजमेंट वीजा
4 टियर 4 (जनरल) स्टूडेंट वीजा
5 टियर 4 (चाइल्ड )स्टूडेंट वीजा
6 टियर 4 स्टूडेंट वीजा
7 टियर 2 (स्पोर्ट्सपर्सन) वीजा
8 टियर 2 (मिनिस्टर ऑफ़ रिलिजन) वीजा
9  टियर 2 (इंट्रा-कंपनी ट्रांसफर ) वीजा - लॉन्ग -टर्म-स्टाफ 
10   टियर 2 (इंट्रा-कंपनी ट्रांसफर ) वीजा- ग्रेजुएट  ट्रेनी 
11 शार्ट टर्म स्टूडेंट वीजा
12 पीबीएस डिपेंडेंट  चाइल्ड  वीजा
13 पीबीएस डिपेंडेंट पार्टनर वीजा
14 अन्य वीजा, स्टडी  वर्क और पैरेंट ऑफ टियर 4 चाइल्ड 


क्या है यूके वीजा ऑनलाइन अप्लाई करने का तरीका: वीजा ऑनलाइन अप्लाई करने के लिए सबसे पहले आवेदक को आधिकारिक वेबसाइट https://visas-immigration.service.gov.uk/product/uk-visit-visa पर जाना होगा। उसके बाद वीजा की किसी एक कैटेगरी को चुनना होगा। एक बार जब आप यह सुनिश्चित कर लेते हैं कि आपको कौन सा वीजा अप्लाई करना है। उसके बाद वीजा के लिए आवेदन कर सकते हैं। वीजा फीस उसके प्रकार के आधार पर अलग अलग होती है। बहुत सी एजेंसीज है जो फीस लेकर वीजा अप्लाई करवाती हैं, पर अगर आप खुद से वीजा अप्लाई करना चाहते हैं तो हम आपको पूरी प्रकिया इस रिपोर्ट में बताएंगे, जिससे आप आसानी से वीजा अप्लाई कर सकते हैं।

अपनी जरूरत के हिसाब से सही वीजा चुनें:
पहला और सबसे महत्वपूर्ण कदम यह निर्धारित करना है कि आपको किस प्रकार के वीजा की आवश्यकता होगी? वर्क परमिट, स्टडी वीजा, फैमिली वीजा या विजिटर वीजा। वीजा हासिल करने के लिए आपकी योग्यता इस बात पर निर्भर करेगी कि आप कितने समय के लिए और किस काम के लिए यूके आ रहे हैं,

आपकी योग्यता को निम्नलिखित बातें प्रभावित कर सकती हैं: 

  • यूके आने के लिए आपको यह साबित करना होगा कि आप किसी अच्छे उद्देश्य के लिए यूके आ रहे हैं, न कि लोगों को परेशान करने के लिए। 
  • आप वीजा प्राप्त करने के लिए अपनी योग्यता साबित करने में सक्षम हैं
  • एक वैध पासपोर्ट, जिसकी वैलिडिटी आपके रहने की अवधि से छह महीने ज्यादा होनी चाहिए
  • आवेदन के समय, आपको किसी भी आपराधिक गतिविधि में नही फसना चाहिए
  • आपको साबित करना होगा सकते हैं कि अपने प्रवास के दौरान आपके पास अपने और अपने आश्रितों को यूके में ठहरने का खर्च उठाने के लिए पर्याप्त वित्तीय साधन उपलब्ध हैं। 
  • यूके आने के लिए आपको अपना मेडिकल चैकअप करवाना होगा। 
  • कभी-कभी आवेदकों को वीजा प्राप्त करने के लिए फेस टू फेस इंटरव्यू की प्रकिया के लिए भी बुलाया जा सकता है।

यूके वीजा आवेदन के लिए आवश्यक डॉक्यूमेंट्स:

  • वीजा आपके अपॉइंटमेंट का कन्फर्मेशन प्रूफ
  • वीजा एप्लीकेशन  सेंटर  सर्विस  फीस  रिसीप्ट  
  • एक वैध पासपोर्ट
  • एक पासपोर्ट साइज फोटो 
  • ऑनलाइन  एप्लीकेशन  फॉर्म की प्रिंटेड कॉपी , जिसपर आवेदक के सिग्नेचर हो।
  • वीजा टाइप के अनुसार, उसे सपॉर्ट करने वाले डॉक्यूमेंट्स

वीजा अप्लाई करने के लिए भारत में स्थित इन एंबेसी में से किसी में भी आप जा सकते हैं:

  1. दिल्ली मेजेनाइन फ्लोर, बाबा कदम सिंह मार्ग, शिवाजी स्टेडियम मेट्रो स्टेशन, कनॉट प्लेस, नई दिल्ली 110001, भारत
  2. गुड़गांव प्रीमियम लाउंज ILD ट्रेड सेंटर, चौथी मंजिल, सेक्टर 47, सोहना रोड गुड़गांव - 122001
  3. चंडीगढ़ एससीओ 62 63, सेक्टर 8 सी, होटल आइकन और टाइम्स ऑफ इंडिया कार्यालय मध्य मार्ग, चंडीगढ़ 160018 के पास
  4. मुंबई नॉर्थ एक्सप्रेस टॉवर, चौथी मंजिल, नरीमन पॉइंट, मुंबई - 400 021
  5. पुणे 4 वीं मंजिल, ई कोर, मार्वल किनारे, विमन नगर, पुणे - 411014
  6. चेन्नई फागुन टावर्स, सेकंड फ्लोर, नंबर 74, एथिराज सलाई, एग्मोर, चेन्नई - 600 008
  7. बैंगलोर ग्लोबल टेक पार्क, ओशूघेनी रोड, लैंगफोर्ड टाउन फर्स्ट फ्लोर (लैंडमार्क हॉकी ग्राउंड) बेंगलुरू कर्नाटक 560025
  8. हैदराबाद 8-2-700 तीसरी मंजिल, रतनदीप सुपर मार्केट, बंजारा हिल्स, रोड नंबर 12, हैदराबाद 500034
  9. कोचीन एस एंड टी आर्केड, कुरीसुपल्ली रोड, रविपुरम, कोचीन - 682016
  10. कोलकाता यूके वीज़ा एप्लीकेशन सेंटर, पांचवीं मंजिल, RENE टॉवर, प्लॉट नंबर AA-I, 1842, राजडांगा मेन रोड, कस्बा, कोलकाता 700107
  11. तिरुवनंतपुरम टी। सी। 2 / 2408-3 प्रथम तल, एशियाटिक बिजनेस सेंटर, अटिंकुझी, काजाखूटम, त्रिवेंद्रम, केरल 695581।
  12. गोवा वीजा आवेदन केंद्र, गेरा इम्पेरियम - I, कार्यालय नंबर 301, तीसरी मंजिल, पट्टो, पंजिम, गोवा - 403001
  13. जालंधर लोअर, ग्राउंड फ्लोर, MIDAS कॉर्पोरेट पार्क, प्लॉट नंबर 37, G.T. रोड, जालंधर बस स्टैंड के सामने, जालंधर - 144001
  14. जयपुर मंगलम एम्बिशन टॉवर, प्रथम तल अग्रसेन सर्कल (मालन का चौराहा), सुभाष मार्ग सी योजना, जयपुर- 302001
  15. लखनऊ गोल्डन ट्यूलिप, 6 स्टेशन रोड, लखनऊ - 226001

यूके वीज़ा स्टेट्स 
एक बार वीजा आवेदन जमा करने के बाद, आवेदक डाक द्वारा डॉक्युमेंट्स प्राप्त करने के लिए चुन सकता है या व्यक्तिगत रूप से लडॉक्युमेंट्स को इकट्ठा करने के लिए वीएसी पर जा सकता है। वीजा आवेदन फॉर्म भरते समय, आवेदक वीजा आवेदन से संबंधित नोटीफिकेशन प्राप्त करने के लिए अपना वैध मोबाइल नंबर और / या ईमेल आईडी प्रदान कर सकता है।

यूके वीजा और इमीग्रेशन से कैसे संपर्क करें:
यदि आप यूके के बाहर से संपर्क कर रहे हैं, तो निम्न विधियों का उपयोग करें

टेलीफोन द्वारा: 00 44 203 481 1736 (सोमवार से रविवार - 24 घंटे)
ईमेल द्वारा -  https://www.gov.uk/ पर जाएं

Latest Education News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। News News in Hindi के लिए क्लिक करें एजुकेशन सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement