Wednesday, April 24, 2024
Advertisement

CBSE ने बदला 12वीं कक्षा के इंग्लिश का पेपर, अब पहले से कम होंगे सवाल

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 12वीं के अंग्रेजी के प्रश्नपत्र के पैटर्न में बदलाव किए हैं।

IndiaTV Hindi Desk Edited by: IndiaTV Hindi Desk
Published on: October 04, 2018 10:21 IST
CBSE revises Class 12 English Core question paper pattern | PTI Representational- India TV Hindi
CBSE revises Class 12 English Core question paper pattern | PTI Representational

नई दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 12वीं के अंग्रेजी के प्रश्नपत्र के पैटर्न में बदलाव किए हैं। बोर्ड ने इंग्लिश कोर के पेपर में सवालों की संख्या घटा दी है, साथ ही सवालों और अंकों का वर्गीकरण भी बदल दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रीडिंग सेक्शन में भी बदलाव किया गया है। सब्जेक्ट एक्सपर्ट और CBSE की सिलेबस कमिटी की बैठक में काफी सोच-विचार के बाद 2018-19 से नया पैटर्न लागू करने के लिए कुल 4 बदलाव किए गए हैं।

बदलावों की बात करें तो पहला बदलाव प्रश्नों की संख्या को लेकर किया गया है। अभी तक पेपर में जहां 40 सवाल पूछे जाते थे, वहीं अब इनकी संख्या घटकर 35 रह गई है। हालांकि प्रश्नपत्र अभी भी 100 नंबर का ही होगा। वहीं, दूसरे बदलाव के तहत सेक्शन ए में रीडिंग पैसेज की संख्या घटाकर तीन से दो कर दी गई है। एक पैसेज 800-900 शब्दों के होंगे। पहले तीन में से 2 पैसेज 1100-1200 शब्द और एक पैसेज 400-500 शब्द का होता था।

तीसरे बदलाव के तहत सवालों का वर्गीकरण भी बदल दिया गया है। अब ये सवाल दो पैसेज में बंटे होंगे। पैसेज एक में तीन तरह के सवाल पूछे जाएंगे। अब एक-एक नंबर के पांच बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे, पहले इनकी संख्या छह होती थी। चौथे और अंतिम बदलाव के तहत सेक्शन ए से अब 30 नंबर के 19 सवाल पूछे जाएंगे। अभी तक पेपर में 30 नंबर के 20 सवाल होते थे। इन बदलावों के बारे में ज्यादा जानकारी के लिए छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.nic.in पर जा सकते हैं।

Latest Education News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। News News in Hindi के लिए क्लिक करें एजुकेशन सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement