Friday, April 26, 2024
Advertisement

HTET 2019 Answer Key: आज हो सकती है जारी आंसर-की, ऐसे कर पाएंगे चेक

हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा 2019 (HTET 2019) की आंसर की जारी होने का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए खुशखबरी है।

IndiaTV Hindi Desk Edited by: IndiaTV Hindi Desk
Published on: November 18, 2019 12:45 IST
HTET 2019 Answer Key- India TV Hindi
HTET 2019 Answer Key

HTET 2019 Answer Key: हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा 2019 (HTET 2019) की आंसर की जारी होने का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए खुशखबरी है। दरअसल बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन हरियाणा (BSEH) आज यानी 18 नवंबर 2019 को हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा 2019 (HTET 2019) की आंसर की जारी कर सकती है। आसंर की जारी होने के बाद हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा 2019 (HTET 2019) में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट htetonline.com पर जाकर उसे डाउनलोड कर सकेंगे। एचटीईटी 2019 एग्जाम के रिजल्ट के संबंध में अधिक जानकारी हासिल करने के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर मौजूद नोटिफिकेशन को डाउनलोड कर सकते हैं। नोटिफिकेशन में रिजल्ट के संबंध में अधिक जानकारी दी हुई है।

बता दें कि बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन हरियाणा (BSEH) की तरफ से हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा 2019 (HTET 2019) का आयोजन 16 नवंबर 2019 और 17 नवंबर 2019 के राज्य के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया गया था। हालांकि बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन हरियाणा (BSEH) की तरफ से एचटीईटी 2019 परीक्षा की आंसर की जारी करने की आधिकरिक तारीख की घोषणा नहीं की गई है। लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बोर्ड आज शाम को हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा 2019 (HTET 2019) की आंसर की जारी कर सकता है। ऐसे में एचटीईटी 2019 परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को सलाह है कि वह आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें. बोर्ड की तरफ से आंसर की कभी भी अपलोड की जा सकती है।

HTET 2019 Answer Key ऐसे करें डाउनलोड

  1. हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा 2019 (HTET 2019) आंसर की डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट htetonline.com पर जाएं।
  2. वेबसाइट के होमपेज पर दिख रहे HTET 2019 Answer Key के लिंक पर क्लिक करें।
  3. HTET 2019 Answer Key के लिंक पर क्लिक करते ही नया पेज ओपन करें।
  4. नये पेज पर मांगी गई जानकारी भरकर सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  5. सबमिट बटन पर क्लिक करते ही एचटीईटी 2019 परीक्षा की आंसर की स्क्रीन पर दिखने लगेगी।
  6. आगे की जरूरत के लिए उम्मीदवार आंसर की का प्रिंटआउट अपने पास रख सकते हैं।

जानिए क्या है हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा

बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन हरियाणा (BSEH) की तरफ से हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (HTET) का आयोजन हर वर्ष 2 बार किया जाता है। दरअसल राज्य के प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक की नौकरी पाने के लिए एचटीईटी परीक्षा पास करना अनिवार्य है। एचटीईटी परीक्षा में 60 फीसदी अंक हासिल करने वाले 

Latest Education News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Exams News in Hindi के लिए क्लिक करें एजुकेशन सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement