Wednesday, April 24, 2024
Advertisement

शिवपाल ने दरवेश यादव को दी श्रद्धांजलि, CM योगी को लेकर कही बड़ी बात

उत्तर प्रदेश बार काउंसिल की अध्यक्ष दरवेश यादव के शिवपुरी स्थित आवास पर रविवार को प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने पहुंचकर श्रद्धांजलि दी।

IANS Reported by: IANS
Published on: June 16, 2019 20:41 IST
shivpal singh yadav- India TV Hindi
shivpal singh yadav

एटा: उत्तर प्रदेश बार काउंसिल की अध्यक्ष दरवेश यादव के शिवपुरी स्थित आवास पर रविवार को प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने पहुंचकर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पूरी ईमानदारी के साथ काम कर रहे हैं, लेकिन नौकरशाही पर लगाम नहीं लगा पा रहे हैं। इस कारण अपराध में कमीं नहीं आ पा रही है।

शिवपाल सिंह यादव ने बार काउंसिल अध्यक्ष दरवेश यादव को श्रद्धांजलि देने के बाद पीड़ित परिवार को ढाढस बंधाया। उन्होंने परिजनों से घटना की जानकारी ली। इसके बाद पत्रकारों से मुखातिब होते हुए कहा कि बार काउंसिल अध्यक्ष की सरेआम दीवानी परिसर में हत्या होना निंदनीय है।

शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि इस घटना का जल्द से जल्द से खुलासा होना चाहिए साथ ही पीड़ित परिवार को आर्थिक समेत तमाम मदद की जरूरत है। प्रदेश में लॉ एंड आर्डर नहीं है। सरकार अपराधियों पर लगाम नहीं लगा पा रही है। अपराधियों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। शिवपाल सिंह यादव ने कहा यदि पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिला तो सीबीआई जांच की मांग की जाएगी।

राज्यपाल से मुलाकात कर प्रदेश में बढ़ रहे अपराधों के बारे में जानकारी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था को प्रदेश में दुरुस्त करने की जरूरत है।

Latest Uttar Pradesh News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Uttar Pradesh News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement