Thursday, March 28, 2024
Advertisement

योगी मंत्रिमंडल का ढाई साल बाद पहला विस्‍तार, इन 23 नए चेहरों को मिली जगह

उत्तर प्रदेश में पिछले ढाई साल से सत्ता पर काबिज योगी सरकार आज अपना पहला मंत्रिमंडल विस्तार करने जा रही है।

IndiaTV Hindi Desk Edited by: IndiaTV Hindi Desk
Updated on: August 21, 2019 12:36 IST
Yogi Adityanath- India TV Hindi
Image Source : Yogi Adityanath

उत्‍तर प्रदेश में पिछले ढाई साल से सत्‍ता पर काबिज योगी सरकार नेे आज अपना पहला मंत्रिमंडल विस्तार किया। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार के पहले मंत्रिमण्डल विस्तार के तहत बुधवार को 23 मंत्रियों को शपथ दिलायी गयी। राजभवन में आयोजित समारोह में राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने छह कैबिनेट मंत्रियों, छह राज्य मंत्रियों (स्वतंत्र प्रभार) और 11 राज्य मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलायी। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद थे। 

स्वतंत्र प्रभारी के राज्यमंत्रियों में महेन्द्र सिंह (ग्राम्य विकास), सुरेश राणा (गन्ना), भूपेन्द्र सिंह चौधरी (पंचायती राज) और अनिल राजभर (खाद्य प्रसंस्करण) को प्रोन्नति देते हुए कैबिनेट मंत्री पद की शपथ दिलायी गयी। वहीं, भोगांव से विधायक राम नरेश अग्निहोत्री तथा घाटमपुर से विधायक कमला रानी वरुण को सीधे कैबिनेट में जगह दी गयी है। सूचना राज्यमंत्री डॉक्टर नीलकंठ तिवारी को भी प्रोन्नति दी गयी है। उन्हें स्वतंत्र प्रभार के राज्यमंत्री पद की शपथ दिलायी गयी। 

इसके अलावा कपिलदेव अग्रवाल, सतीश द्विवेदी, अशोक कटारिया, श्रीराम चौहान और रवीन्द्र जायसवाल जैसे नये चेहरों को भी स्वतंत्र प्रभार के राज्यमंत्री पद की शपथ दिलायी गयी। इसके अलावा अनिल शर्मा, महेश गुप्ता, आनन्द स्वरूप शुक्ला, विजय कश्यप, गिर्राज सिंह धर्मेश, लाखन सिंह राजपूत, नीलिमा कटियार, चौधरी उदयभान सिंह, चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय, रमाशंकर सिंह पटेल और अजित सिंह पाल को राज्यमंत्री बनाया गया है।

ये हैं शपथ लेने वाले मं‍त्रियों के नाम 

List of Ministers

List of Ministers 

Latest Uttar Pradesh News

Related Video

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Uttar Pradesh News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement