Saturday, April 20, 2024
Advertisement

जब लखनऊ के स्कूल में घुसा तेंदुआ, बच्चों में फैली दशहत, जानें फिर क्या हुआ

उत्तर प्रदेश की राजधानी के ठाकुरगंज स्थित मूक-बधिर बच्चों को शिक्षा देने वाले सेंट फ्रांसिस स्कूल में शनिवार सुबह एक तेंदुए के घुसने से हड़कंप मच गया।

IndiaTV Hindi Desk Edited by: IndiaTV Hindi Desk
Updated on: January 13, 2018 23:08 IST
Leopard- India TV Hindi
Image Source : PTI Leopard

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी के ठाकुरगंज स्थित मूक-बधिर बच्चों को शिक्षा देने वाले सेंट फ्रांसिस स्कूल में शनिवार सुबह एक तेंदुए के घुसने से हड़कंप मच गया। स्कूल में मौजूद छात्राओं समेत 60 लोगों ने कमरों में बंद होकर अपनी जान बचाई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची वन विभाग और फायर बिग्रेड की टीम ने पुलिस की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद तेंदुए को वन विभाग की टीम ने काबू में किया और पिंजरे में बंदकर अपने साथ ले गए। स्कूल में तेंदुए के घुसने का वीडियो वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुआ। 

 ठाकुरगंज थाना क्षेत्र के बालागंज के मिश्रीबाग स्थित सेंट फ्रांसिस मूक बधिर स्कूल में शनिवार की सुबह तेंदुआ घुस गया। सेंट फ्रांसिस स्कूल स्कूल में 10 बजकर 11 मिनट पर प्रधानाचार्य ज्योसिया मैरी ने तेंदुआ को स्टेज की ओर जाते हुए देखा। इसके बाद स्कूल के बच्चों के साथ स्टाफ में दहशत फैल गई। स्कूल में जंगली जानवर घुसने की खबर के बाद वन विभाग के अधिकारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। तेंदुए को पकड़ने के लिए पुलिस के साथ उन्होंने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। भारी हुजूम को देखते हुए पुलिस अधिकारी पुलिस बल के साथ मौके पर तैनात किया गया। सीओ ने बताया कि कर्मचारियों के साथ ही सिसर्ट्स ने भी सीसीटीवी पर तेंदुआ को देखा गया है।

डीएफओ मनोज सोनकर ने बताया कि हजरतगंज से करीब 15 किलोमीटर दूर ठाकुरगंज के सेंट फ्रांसिस स्कूल में तेंदुए के छिपे होने की सूचना मिली थी। इसके बाद तत्काल एक टीम मौके पर रवाना कर दी गई। उन्होंने कहा कि स्कूल से एक किलोमीटर के दायरे में मूसाबाद का जंगल और गोमती नदी है। संभव है यह तेंदुआ इसी जंगल से शहर में आ गया होगा। 

Latest Uttar Pradesh News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Uttar Pradesh News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement