Thursday, March 28, 2024
Advertisement

लखनऊ: युवा जोड़े का शव मिलने से सनसनी, घरवालों ने प्यार ठुकराया तो की आत्महत्या!

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के पॉश इलाके हजरतगंज के पास शुक्रवार तड़के एक युवा जोड़े के शवों के मिलने से सनसनी फैल गई...

IndiaTV Hindi Desk Edited by: IndiaTV Hindi Desk
Published on: January 05, 2018 21:29 IST
Kajal Pandey and Ojas Tiwari- India TV Hindi
Kajal Pandey and Ojas Tiwari

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के पॉश इलाके हजरतगंज के पास शुक्रवार तड़के एक युवा जोड़े के शवों के मिलने से सनसनी फैल गई। लखनऊ के व्यस्त बाजार हजरतगंज से आधा किमी की दूरी पर ये शव मिले। शहर के जॉपलिंग रोड के पास सूरजदीप कॉम्प्लेक्स के पास शुक्रवार तड़के मिले इन शवों की पहचान मकबूलगंज निवासी ओजस तिवारी और काजल पांडेय के रूप में की गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, लड़की के सिर पर चोट के और लड़के के हाथ पर कटे के निशान हैं। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस ने बताया कि दोनों शादी करना चाहते थे। पुलिस का कहना है कि जिस तरीके से दोनों शवों के हाथों की नस कटी है और जिस हालत में उनके शव मिले हैं, वह संदिग्ध मौत की ओर इशारा कर रहा है। बताया जा रहा है कि दोनों एक-दूसरे के साथ रिलेशनशिप में थे थे लेकिन घरवाले इनके रिश्ते के खिलाफ थे। गुरुवार की रात लड़की की गुमशुदगी का मामला भी दर्ज कराया गया था। 

बताया जा रहा है कि देर रात इन दोनों ने बिल्डिंग की छत पर जाकर आत्महत्या की तैयारी की। छत पर अपनी नस काटने के बाद लड़की नीचे कूद गई। हालांकि लड़का छत से कूदने की हिम्मत नहीं जुटा पाया और अपने हाथ की नस काटकर लड़की के पास चला गया। इसके बाद शुक्रवार सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले स्थानीय लोगों ने शव देखकर डायल 100 पर फोन से जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि घटना स्थल से वह ब्लेड भी मिला है, जिससे दोनों ने अपने हाथ की नस काटी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Latest Uttar Pradesh News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Uttar Pradesh News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement