Friday, April 26, 2024
Advertisement

यूपी: बांदा में पति को बंधक बना 3 बदमाशों ने महिला से किया गैंगरेप

उत्तर प्रदेश में बांदा जिले के बदौसा थाना क्षेत्र में 3 अज्ञात बदमाशों द्वारा हथियारों के बल पर एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है...

IANS Reported by: IANS
Published on: January 06, 2018 15:47 IST
Representational Image | PTI- India TV Hindi
Representational Image | PTI

बांदा: उत्तर प्रदेश में बांदा जिले के बदौसा थाना क्षेत्र में 3 अज्ञात बदमाशों द्वारा हथियारों के बल पर एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

बदौसा के थानाध्यक्ष रामकेवल पटेल ने दर्ज प्राथमिकी के अनुसार बताया, ‘चित्रकूट जिले की एक 30 साल की महिला शुक्रवार की शाम भदावल गांव से पैदल अपने पति और एक रिश्तेदार के साथ बागै नदी पार कर अपने गांव जा रही थी, तभी जंगल में 3 अज्ञात हथियार बंद बदमाशों ने तीनों को भयभीत कर बंधक बना लिया। बाद में वहीं बनी एक झोपड़ी में ले जाकर महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।’

उन्होंने बताया, ‘महिला की शिकायत पर तीन अज्ञात बदमाशों के खिलाफ दुष्कर्म, बंधक बनाने और जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और बदमाशों की तलाश की जा रही है। पीड़िता को चिकित्सकीय जांच के लिए जिले के सरकारी अस्पताल भेजा गया है।’

Latest Uttar Pradesh News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Uttar Pradesh News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement