Thursday, April 25, 2024
Advertisement

लोकसभा चुनाव में हार के बाद कांग्रेस का बड़ा फैसला, यूपी की सभी जिला समितियां भंग

लोकसभा चुनाव में करारी हार के बाद कांग्रेस पार्टी ने बड़ा फैसला लिया। उत्तर प्रदेश की सभी जिला समितियों को भंग कर दिया गया है। हालांकि प्रियंका गांधी पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी बनी रहेंगी।

IndiaTV Hindi Desk Written by: IndiaTV Hindi Desk
Updated on: June 24, 2019 16:26 IST
Rahul Gandhi File Photo- India TV Hindi
Rahul Gandhi File Photo

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव में करारी हार के बाद कांग्रेस पार्टी ने बड़ा फैसला लिया। उत्तर प्रदेश की सभी जिला समितियों को भंग कर दिया गया है। हालांकि प्रियंका गांधी पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी बनी रहेंगी। आपको बता दे कि लोकसभा चुनावों में यूपी में कांग्रेस को करारी हार का सामना करना पड़ा। पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी खुद अपनी अमेठी की सीट नहीं बचा पाए और स्मृति ईरानी के हाथों उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।

कांग्रेस ने करीब एक दर्जन सीटों पर होनेवाले विधानसभा चुनावों के मद्देनजर दो सदस्यीय टीम का गठन किया है जो इस चुनाव की तैयारियों का अवलोकन करेगी।

 

Latest Uttar Pradesh News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Uttar Pradesh News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement