Friday, March 29, 2024
Advertisement

हाइकोर्ट की सख्‍ती का असर, उत्तर प्रदेश सरकार के कर्मचारियों ने स्थगित की हड़ताल

उत्तर प्रदेश सरकार के कर्मचारियों ने शुक्रवार को अपनी हड़ताल स्थगित कर दी। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने हड़ताल को गैर कानूनी करार दिया है।

IndiaTV Hindi Desk Written by: IndiaTV Hindi Desk
Published on: February 08, 2019 13:24 IST
Strike- India TV Hindi
Strike

उत्तर प्रदेश सरकार के कर्मचारियों ने शुक्रवार को अपनी हड़ताल स्थगित कर दी। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने हड़ताल को गैर कानूनी करार दिया है। उसने सरकार को आदेश दिया है कि हड़ताली कर्मचारियों और उनकी यूनियनों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए। 

कर्मचारी यूनियन के वरिष्ठ नेताओं दिनेश चंद्र शर्मा और हरि किशोर तिवारी ने शुक्रवार सुबह एक बयान में कहा कि हड़ताल स्थगित की जा रही है। अदालत ने गुरुवार को कर्मचारियों की हड़ताल प्रतिबंधित करते हुए विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे कर्मचारियों की उपस्थिति दर्ज करें और हड़ताली कर्मचारियों की वीडियोग्राफी करायें। 

राज्य सरकार के कर्मचारियों का एक वर्ग पुरानी पेंशन योजना लागू करने की मांग को लेकर बुधवार से हड़ताल पर था। सरकार ने हड़ताल प्रतिबंधित करते हुए एस्मा लागू कर दिया है। इस कानून के लागू होने के बाद छह महीने तक विभिन्न विभागों के कर्मचारी हड़ताल पर नहीं जा सकते हैं। 

Latest Uttar Pradesh News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Uttar Pradesh News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement