Thursday, April 18, 2024
Advertisement

यूपी विधान परिषद चुनाव: BJP के 11 उम्मीदवार आज दाखिल करेंगे नामांकन

आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा ने आशीष सिंह को विधान परिषद में भेजने का फैसला लिया...

IANS Reported by: IANS
Published on: April 16, 2018 11:51 IST
BJP- India TV Hindi
BJP

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में 26 अप्रैल को होने वाले विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) के चुनाव के लिए भाजपा के 11 उम्मीदवार सोमवार को विधानसभा में अपना नामांकन दाखिल करेंगे। आज नामांकन भरने का अंतिम दिन है। भाजपा ने रविवार को अपने 11 उम्मीदवारों की सूची जारी की थी। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सभी 11 उम्मीदवार दोपहर तक अपना नामांकन दाखिल करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय भी मौजूद रहेंगे।

गौरतलब है कि केंद्रीय चुनाव समिति ने बिहार और उत्तर प्रदेश में होने वाले विधान परिषद चुनाव को लेकर रविवार को उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी।

उत्तर प्रदेश से डॉ. महेंद्र सिंह, मोहसिन रजा, डॉ. सरोजनी अग्रवाल, बुक्कल नबाब, यशवंत सिंह, जयवीर सिंह, विद्यासागर सोनकर, विजय बहादुर पाठक, अशोक कटारिया, अशोक धवन और केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल के पति आशीष सिंह का नाम शामिल है।

आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा ने आशीष सिंह को विधान परिषद में भेजने का फैसला लिया। इसके अतिरिक्त बुक्कल नवाब, यशवंत सिंह और सरोजनी अग्रवाल सपा छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे। इन तीनों ने हालांकि भाजपा के नेताओं के लिए एमएलसी पद से इस्तीफा दिया था।

Latest Uttar Pradesh News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Uttar Pradesh News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement