Saturday, April 27, 2024
Advertisement

UP : बरेली में छात्रा को अगवा कर चलती कार में सामूहिक दुष्कर्म

उत्तर प्रदेश के बरेली में बुधवार को कॉलेज जा रही इंटरमीडिएट की छात्रा को अज्ञात कार सवार चार युवकों ने अगवा कर उसके साथ चलती कार में सामूहिक दुष्कर्म किया।

IndiaTV Hindi Desk Edited by: IndiaTV Hindi Desk
Updated on: April 04, 2018 21:07 IST
Gangrape gfx- India TV Hindi
Gangrape gfx

बरेली: उत्तर प्रदेश के बरेली में बुधवार को कॉलेज जा रही इंटरमीडिएट की छात्रा को अज्ञात कार सवार चार युवकों ने अगवा कर उसके साथ चलती कार में सामूहिक दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के बाद युवक लड़की को सड़क किनारे फेंक कर फरार हो गए। पुलिस ने इस बात की जानकारी दी। पीड़िता को पुलिस ने बेहोशी की हालत में इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है।

पुलिस अधीक्षक जोगेंदर कुमार ने बताया, "फिलहाल छात्रा बेहोश है और वह बदायूं जिले की बताई जा रही है। बुधवार की सुबह वह अपने घर से कॉलेज जाने के लिए निकली थी। रास्ते में अज्ञात कार सवार चार युवकों ने उसे नशीला रुमाल सुंघा कर अगवा कर लिया और चलती कार में उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म करने के बाद फतेहगंज पश्चिम थाना क्षेत्र में सड़क किनारे फेंक कर फरार हो गए।" 

उन्होंने बताया, "लड़की की उम्र सोलह-सत्रह साल होगी। उसे गंभीर हालत में इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लड़की के होश में आने के बाद ही आरोपियों की पहचान संभव है। मामले की जांच की जा रही है।"

Latest Uttar Pradesh News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Uttar Pradesh News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement