Thursday, April 25, 2024
Advertisement

यमुना एक्‍सप्रेस वे पर एक्सिडेंट के बाद दो कारेंजल कर खाक, यात्री सुरक्षित

नोएडा स्थित यमुना एक्सप्रेस वे पर सोमवार को तड़के करीब चार बजे दो कारें आपस में टकरा गईं। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि दोनों कारों में आग लग गई और कारें जलकर खाक हो गई।

IndiaTV Hindi Desk Written by: IndiaTV Hindi Desk
Published on: March 25, 2019 13:12 IST
Yamuna Expressway- India TV Hindi
Yamuna Expressway

नोएडा स्थित यमुना एक्सप्रेस वे पर सोमवार को तड़के करीब चार बजे दो कारें आपस में टकरा गईं। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि दोनों कारों में आग लग गई और कारें जलकर खाक हो गई। कार में सवार लोग सुरक्षित बाहर निकल गए और कोई हताहत नहीं हुआ। 

थाना दनकौर के प्रभारी निरीक्षक समरेश कुमार सिंह ने बताया कि अतुल कुमार अपनी कार से तड़के करीब चार बजे यमुना एक्सप्रेस वे के रास्ते सलारपुर कैंप के पास से जा रहे थे। तभी आगे चल रही ऋषि कुमार की कार से उनकी कार टकरा गई। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना इतनी जबरदस्त थी कि दोनों कारों में आग लग गई। अतुल और ऋषि अपनी अपनी कारों से सुरक्षित बाहर निकल गये।

 
सिंह ने बताया कि दोनों कारें जलकर खाक हो गई। इस घटना के चलते काफी देर तक यमुना एक्सप्रेसवे पर यातायात बाधित रहा। थाना प्रभारी ने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

Latest Uttar Pradesh News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Uttar Pradesh News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement