Friday, April 26, 2024
Advertisement

अमेठी में राहुल को करना पड़ा नाराज प्रदर्शनकारियों का सामना, पिता की मूर्ति पर नहीं कर सके माल्यार्पण

राहुल गांधी को अपने लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र अमेठी में नाराज प्रदर्शनकारियों का सामना करना पड़ा। राहुल गांधी की गाडियों का काफिला रायबरेली...

Bhasha Reported by: Bhasha
Published on: January 15, 2018 19:13 IST
rahul gandhi- India TV Hindi
rahul gandhi

रायबरेली (उत्तर प्रदेश): कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को अपने लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र अमेठी में नाराज प्रदर्शनकारियों का सामना करना पड़ा। राहुल गांधी की गाडियों का काफिला रायबरेली स्थित सलोन से जैसे ही परसदेपुर के लिए रवाना हुआ, भाजपा के कुछ कार्यकर्ताओं ने उनके खिलाफ नारेबाजी की। भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प भी हो गई, जिसके बाद पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा।

रायबरेली से कांग्रेस विधान परिषद सदस्य दीपक सिंह को अपर पुलिस अधीक्षक शेखर सिंह के साथ बहस करते देखा गया। इसके बाद प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा गया, जिस पर भाजपा के स्थानीय विधायक दलबहादुर कोरी ने गंभीर आपत्ति व्यक्त की।

अमेठी में भी राजीव गांधी चौक पर राहुल को नाराज प्रदर्शनकारियों का सामना करना पड़ा। वह अपने पिता की मूर्ति पर माल्यार्पण नहीं कर सके।

भाजपा नेता एवं स्थानीय कारोबारी राजेश 'मसाला' ने राहुल गांधी को लापता सांसद करार देते हुए आरोप लगाया कि उन्होंने अपने ट्रस्ट के लिए किसानों की भूमि हड़पी है और अमेठी के विकास की अनदेखी की है।

Latest Uttar Pradesh News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Uttar Pradesh News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement