Saturday, April 27, 2024
Advertisement

उत्तर प्रदेश: मुठभेड़ में मारे गए पुष्पेंद्र की दादी की सदमे से मौत

उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में कथित पुलिस मुठभेड़ में मारे गए करगुवां गांव के पुष्पेंद्र यादव की 90 वर्षीय दादी की रविवार तड़के सदमे के चलते मौत हो गई।

IndiaTV Hindi Desk Edited by: IndiaTV Hindi Desk
Published on: October 13, 2019 16:33 IST
Pushpendra Yadav- India TV Hindi
Pushpendra Yadav

झांसी | उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में कथित पुलिस मुठभेड़ में मारे गए करगुवां गांव के पुष्पेंद्र यादव की 90 वर्षीय दादी की रविवार तड़के सदमे के चलते मौत हो गई। पुष्पेंद्र यादव के बहनोई राजू यादव ने बताया, "पांच-छह अक्टूबर की रात पुष्पेंद्र के कथित पुलिस मुठभेड़ में मारे जाने के बाद उनकी 90 साल की दादी सदमे में आकर खाना-पीना छोड़ दिया था और रविवार (आज) तड़के घर पर ही उनका निधन हो गया।" राजू यादव ने बताया, "दादी के निधन से एक बार फिर गांव में शोक की लहर है और करीब दो सौ लोग उनके अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए मौजूद हैं।"

 

Latest Uttar Pradesh News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Uttar Pradesh News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement