Tuesday, April 16, 2024
Advertisement

प्रियंका गांधी से हो गई बड़ी गलती, उजागर कर दिया उन्‍नाव रेप पीड़िता का नाम, बाद में हटाया ट्वीट

प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर तेजी से इंसाफ करने और दोषियों को सजा देने की मांग उठाई है। लेकिन इंसाफ की इस लड़ाई के बीच प्रियंका गांधी से एक बड़ी चूक हो गई।

IndiaTV Hindi Desk Edited by: IndiaTV Hindi Desk
Updated on: July 30, 2019 12:31 IST
Priyanka Gandhi- India TV Hindi
Priyanka Gandhi

नई दिल्ली। उन्‍नाव में हुए जघन्‍य बलात्‍कार और फिर पीड़िता की कार की दुर्घटना को लेकर सामाजिक और राजनीतिक जगत से इंसाफ की मांग तेज हो गई है। इस बीच कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने भी ट्वीट कर इस मामले में तेजी से इंसाफ करने और दोषियों को सजा देने की मांग उठाई है। लेकिन इंसाफ की इस लड़ाई के बीच प्रियंका गांधी से एक बड़ी चूक हो गई। अपने ट्वीट में प्रियंका गांधी ने एफआईआर की कॉपी लगाई है जिसमें रेप पीड़िता का नाम साफ दिखाई दे रहा है। हालांकि गलती का अहसास होने के बाद प्रियंका गांधी ने अपने ट्विटर अकाउंट से यह ट्वीट हटा दिया है। 

दरअसल सुप्रीम कोर्ट ने भी पूर्व में दिए गए अपने निर्णयों में रेप पीड़िता और उसके परिवार के सदस्‍यों का नाम एवं उसके पते से जुड़ी जानकारियां प्रकाशित न करने का निर्देश दिया है। लेकिन इंसाफ दिलाने की दौड़ में प्रियंका गांधी से आज यह चूक हो गई। प्रियंका ने ट्वीट किया उसमें रेप पीड़ित का नाम लिख दिया। इसे लेकर अब एक नए सिरे से बहस शुरू हो गई है। इंडिया टीवी आपको इस ट्वीट का स्‍क्रीनशॉट दिखा रहा है। लेकिन अपनी जिम्‍मेदारी समझते हुए हमने इस एफआईआर रिपोर्ट के हिस्‍से से पीड़िता का नाम हटा दिया है।  

Priyanka Gandhi Tweet

Priyanka Gandhi Tweet

क्‍या लिखा है ट्वीट में 

प्रियंका ने ट्वीट कर लिखा है कि आखिर हम कुलदीप सेंगर जैसे लोगों को इतनी ताकत और राजनीतिक संरक्षण कैसे दे देते हैं और पीड़ितों को अपनी लड़ाई अकेले लड़ने लड़ने के लिए छोड़ देते हैं। FIR से साफ है कि परिवार को डराया धमकाया गया था और वो सहमा हुआ था। इसमें सुनियोजित दुर्घटना की संभावना का भी जिक्र है। 

Latest Uttar Pradesh News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Uttar Pradesh News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement