Tuesday, March 19, 2024
Advertisement

प्रियंका गांधी ने की काशी विश्वनाथ में पूजा, अस्सी घाट पर गंगा आरती

आज कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की बोट यात्रा का क्लाइमेक्स है और इसका पड़ाव बनी है काशी जहां से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सांसद हैं।

IndiaTV Hindi Desk Written by: IndiaTV Hindi Desk
Updated on: March 20, 2019 14:50 IST
AP- India TV Hindi
आज मोदी के गढ़ में प्रियंका गांधी की 'बोट यात्रा', करेंगी बाबा विश्वनाथ के दर्शन

नई दिल्ली: आज कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की बोट यात्रा का क्लाइमेक्स है और इसका पड़ाव बनी है काशी जहां से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सांसद हैं। तीन दिनों की बोट यात्रा के आखिरी दिन आज प्रियंका वाराणसी पहुंचीं। इस दौरान वो काशी विश्वनाथ के दर्शन और रोड शो के बाद कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। सुबह क़रीब 10.30 बजे प्रियंका गांधी वाराणसी के रामनगर पहुंचीं जहां उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

Related Stories

रामनगर से बोट पर सवार होकर वो अस्सी घाट पहुचीं जहां वो जैन समुदाय और महिलाओं के साथ नाविक समाज से मिलीं। अस्सी घाट से रवाना होने के बाद वो दशाश्वमेध घाट पहुंचीं। फिर क़रीब 1.30 बजे प्रियंका काशी विश्वनाथ के दर पर पहुंचकर वो जीत की मुराद मांगीं।

काशी विश्वनाथ के दर्शन के बाद प्रियंका 2.30 बजे पिपराली कटरा के सरोजा पैलेस आएंगीं। इस दौरान प्रियंका क़रीब 3 किमी का रोड शो भी करेंगी और सरोजा पैलेस में क़रीब 5 हज़ार कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगी। इसके बाद प्रियंका पुलवामा हमले के शहीदों के परिवार से मिलेंगी और भरोसा देंगीं कि कांग्रेस हर सुख दुख की घड़ी में उनके साथ हैं।

प्रियंका सबसे पहले पुलवामा हमले में शहादत देने वाले बहादुरपुर गांव के शहीद अवधेश यादव के परिवार से मिलेंगी, इसके बाद बडगाम एयर क्रैश के शहीद विशाल पांडेय के परिवार से मिलने चौकाघाट जाएंगीं और तोफापुर जाकर पुलवामा हमले में शहीद रमेश यादव के परिवार से मिलेंगी।

शाम 5 बजे प्रियंका वाराणसी से दिल्ली रवाना हो जाएंगीं लेकिन यूपी में 3 दिन की बोट यात्रा पर आई प्रियंका का असर कितना हुआ, मंदिर से मजार तक जीत का आशीर्वाद मिला या नहीं, प्रयागराज से मिर्ज़ापुर और वाराणसी तक जनता से कार्यकर्ता तक के दिलों में कितनी जगह बनाई, ये 23 मई के नतीजे बताएंगे।

Latest Uttar Pradesh News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Uttar Pradesh News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement