Friday, March 29, 2024
Advertisement

‘प्रियंका गांधी को उत्तर प्रदेश में प्रचार करने से हाईकमान ने रोका था’

इंटरव्यू के दौरान प्रशांत किशोर ने कहा कि प्रियंका गांधी कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की लिस्ट में शामिल थी और हाईकमान से चुनाव के दौरान सभी सीटों पर प्रचार करने की मांग रखी गई थी

India TV News Desk Written by: India TV News Desk
Published on: October 26, 2018 17:23 IST
Prashant Kishor clarifies why Priyanka Gandhi did not campaigns during Uttar Pradesh Elections- India TV Hindi
Prashant Kishor clarifies why Priyanka Gandhi did not campaigns during Uttar Pradesh Elections

नई दिल्ली। चुनावों के लिए रणनीतिकार समझे जाने वाले और हाल ही में जनता दल यूनाइटेड (JDU) में उपाध्यक्ष नियुक्त हुए प्रशांत किशोर ने कहा है कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के दौरान कांग्रेस हाईकमान ने प्रियंका गांधी को ऐन मौके पर सभी जिलों में प्रचार करने से रोक दिया था। प्रशांत किशोर ने यह जानकारी निजी समाचार चैनल रिपब्लिक टीवी को दिए इंटरव्यू में दी है।

इंटरव्यू के दौरान प्रशांत किशोर ने कहा कि प्रियंका गांधी कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की लिस्ट में शामिल थी और हाईकमान से चुनाव के दौरान सभी सीटों पर प्रचार करने की मांग रखी गई थी, उन्होंने बताया कि जून 2017 के अंत तक 14 मॉड्यूल कैंपने कार्यक्रम तैयार किया गया। उन्होंने बताया कि कैंपेन प्रोग्राम किसी भी तरह से प्रियंका गांधी को मुख्यमंत्री के तौर प्रोजेक्ट करने में मदद नहीं कर रहा था। प्रशांत ने बताया कि प्रचार के लिए प्रियंका को एक बार स्वीकृती देने के बाद मना कर दिया गया।

2014 के आम चुनाव के दौरान प्रशांत किशोर चुनाव रणनीतिकार के तौर पर भारतीय जनता पार्टी के साथ जुड़े थे, लेकिन इसके बाद उन्होंने भाजपा को छोड़ जनता दल यूनाइटेड का दामन थामा और समझा जाता है कि उन्होंने बिहार विधानसभा चुनाव जीतवाने में नीतीश कुमार की मदद की। उस समय बिहार में जनता दल यूनाइटेड और भारतीय जनता पार्टी का गठबंधन नहीं था और प्रशांत किशोर को उत्तर प्रदेश तथा पंजाब में कांग्रेस की मदद करने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। लेकिन उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी रिकॉर्डतोड़ जीत हासिल करने में कामयाब हुई थी।

Latest Uttar Pradesh News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Uttar Pradesh News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement