Wednesday, April 24, 2024
Advertisement

योगी के मंत्री बोले- देश में साम्प्रदायिक दंगे करा सकती है BJP

उत्तर प्रदेश के काबीना मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने शुक्रवार को एक बार फिर सहयोगी दल भाजपा को असहज स्थिति में डालते हुए कहा, ‘‘भाजपा देश में साम्प्रदायिक दंगे करा सकती है।’’

IndiaTV Hindi Desk Edited by: IndiaTV Hindi Desk
Published on: February 01, 2019 18:11 IST
bjp- India TV Hindi
bjp

बलिया (उ.प्र.): उत्तर प्रदेश में भाजपा के सहयोगी दल सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष और राज्य के काबीना मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने शुक्रवार को एक बार फिर सहयोगी दल भाजपा को असहज स्थिति में डालते हुए कहा, ‘‘भाजपा देश में साम्प्रदायिक दंगे करा सकती है।’’

राजभर ने बांसडीह इलाके के सैदपुरा गांव में एक जनसभा को सम्बोधित करते हुए भाजपा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने अमेरिका की एक कथित खुफिया रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा, ‘‘भाजपा भारत में दंगे करा सकती है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘आगामी 21 फरवरी को साधु राम मंदिर के नाम पर चिमटा बांटेंगे और भाजपा दंगा कराएगी। भाजपा के लोग वोट के लिए कुछ भी करा सकते हैं।’’

प्रदेश के पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री राजभर ने लोगों से कहा कि देश में हिंदुओं और मुस्लिमों को मिलजुलकर रहना चाहिए।

Latest Uttar Pradesh News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Uttar Pradesh News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement