Friday, April 19, 2024
Advertisement

नोएडा में गिरफ्तार हुआ ये बड़ा बिल्‍डर, अथॉरिटी पर है 65 करोड़ का बकाया

नोएडा में फर्जीवाड़े के आरोप में पुलिस ने एक बड़े बिल्डर को गिरफ्तार कर लिया है।

IndiaTV Hindi Desk Edited by: IndiaTV Hindi Desk
Published on: July 26, 2019 7:35 IST
Cloud Nine Director Ashish Gupta Arrest- India TV Hindi
Cloud Nine Director Ashish Gupta Arrest

नोएडा। नोएडा में फर्जीवाड़े के आरोप में पुलिस ने एक बड़े बिल्‍डर को गिरफ्तार कर लिया है। गौतमबुद्ध नगर प्रशासन ने 65 करोड़ रूपये का बकाया न चुकाने के कारण क्‍लाउड नाइन कंपनी के डायरेक्‍टर आशष गुप्‍ता को गिरफ्तार किया है। 

अधिकारियों ने बताया कि दादरी के राजस्व विभाग ने क्लाउड नाइन परियोजना के निदेशक आशीष गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया। दादरी के उपजिलाधिकारी राजीव राय ने बताया कि क्लाउड नाइन ने नोएडा प्राधिकरण का बकाया 65 करोड़ रूपया लंबे समय से नहीं चुकाया था। 

कंपनी और गुप्ता को कई बार धन के भुगतान के संबंध में नोटिस भेजे जा चुके थे। जिला प्रशासन ने दूसरे चूककर्ताओं को आगाह किया है कि वे अपने बकाए का समय पर भुगतान कर दें। 

Latest Uttar Pradesh News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Uttar Pradesh News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement