Friday, March 29, 2024
Advertisement

मानसून: उत्तर प्रदेश के 18 जिलों में 50% भी बारिश नहीं, जानिए किस जिले में हुई कितनी बरसात

मौसम विभाग के मुताबिक इस बार उत्तर प्रदेश के 18 जिलों में अभी तक 50 प्रतिशत भी बारिश नहीं हुई है।

India TV Business Desk Written by: India TV Business Desk
Updated on: July 10, 2019 12:40 IST
Monsoon rain in Uttar Pradesh- India TV Hindi
Image Source : SOCIAL MEDIA Monsoon rain in Uttar Pradesh

नई दिल्ली। इस बार उत्तर प्रदेश के कई जिलों में मानसून की बेरुखी देखने को मिली है। मौसम विभाग (IMD) की वेबसाइट के मुताबिक उत्तर प्रदेश के 18 जिलों में अभी तक 50 प्रतिशत भी बारिश नहीं हुई है। कम बारिश के कारण किसानों के माथे में चिंता की लकीरें साफ देखने को मिल रही हैं। मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक उत्तर प्रदेश के 75 जिलों में से 4 जिले तो ऐसे हैं जहां पर अबतक बीते मानसून सीजन (पहली जून से 9 जुलाई) में बरसात की कमी 90 प्रतिशत से ज्यादा है। 

मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक पूर्वी उत्तर प्रदेश के मुकाबले पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हालात ज्यादा खराब है, पूर्वी उत्तर प्रदेश के अधिकतर जिलों में हालांकि बरसात की कमी है लेकिन उतनी नहीं जितनी पश्चिमी उत्तर प्रदेश में है। 

पूर्वी उत्तर प्रदेश के 23 जिलों में अबतक हुई बरसात

deficit rainfall in Up

Image Source : IMD
deficit rainfall in Up

पूर्वी उत्तर प्रदेश के 24वें जिले से लेकर 42वें जिले तक अबतक हुई बरसात

deficit rainfall in Up

Image Source : IMD
deficit rainfall in Up

मौसम विभाग IMD (India Meteorological Department) के आंकड़ों की बात करें तो उत्तर प्रदेश के 4 जिले ऐसे हैं जहां बारिश की कमी 90 प्रतिशत से ज्यादा है, गाजियाबाद और शामली में अब तक बीते मानसून सीजन यानी 1 जून से 9 जुलाई तक सामान्य के मुकाबले 95 प्रतिशत कम जबकि मुजफ्फर नगर में 91 प्रतिशत कम और हापुड़ में 93 प्रतिश कम बारिश हुई है। ये चारो जिलें पश्चिम उत्तर प्रदेश में हैं। 

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अबतक हुई बरसात का हाल

deficit rainfall in Up

Image Source : IMD
deficit rainfall in Up

deficit rainfall in Up

Image Source : IMD
deficit rainfall in Up

पूरे देश में अबतक बीते मानसून सीजन में हुई बरसात की बात करें तो सामान्य के मुकाबले 17 प्रतिशत कम बरसात दर्ज की गई है, मौसम विभाग के मुताबिक देशभर में पहली जून से लेकर 9 जुलाई तक औसतन 202.7 मिलीमीटर बरसात दर्ज की गई है जबकि सामान्य तौर पर इस दौरान 243.6 मिलीमीटर बारिश होती है।

 

Latest Uttar Pradesh News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Uttar Pradesh News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement