Friday, April 19, 2024
Advertisement

उत्‍तर प्रदेश: बच्‍चा चोरी का शक, गाजियाबाद में महिला की पिटाई, कानपुर में दो लोगों को पुलिस ने भीड़ से बचाया

उत्तर प्रदेश के दो बड़े शहरों में बच्चा चोरी के शक में तीन लोगों की पिटाई कर दी गई। गाजियाबाद के लोनी में लोगों ने महिला को पिटाई कर दी। उस महिला पर इलाके में बच्चे चोरी करने का शक था।

IndiaTV Hindi Desk Edited by: IndiaTV Hindi Desk
Published on: August 28, 2019 6:59 IST
Child lifter- India TV Hindi
Child lifter

उत्‍तर प्रदेश के दो बड़े शहरों में बच्‍चा चोरी के शक में तीन लोगों की पिटाई कर दी गई। गाजियाबाद के लोनी में लोगों ने महिला को पिटाई कर दी। उस महिला पर इलाके में बच्‍चे चोरी करने का शक था। सोशल मीडिया पर उस महिला का वीडियो भी वायरल किया गया था। वहीं कानपुर में भी भीड़ ने दो लोगों की बच्‍चा चोरी के शक में पिटाई कर दी।

पुलिस से प्राप्‍त जानकारी के अनुसार गाजियाबाद के लोनी इलाके में लोगों ने एक महिला की बच्‍चा चोरी के शक में पिटाई कर दी। वह महिला अपने नाती के साथ बाजार जा रही थी। तभी लोगों ने उसकी पिटाई करनी शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि कुछ लोगों ने उस महिला का वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था। पुलिस के मुताबिक वह उन लोगों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी कर रही है जिन्‍होंने ने महिला को बच्‍चा चोरी करने वाली बताकर वीडियो वायरल किया था। 

वहीं दूसरी घटना कानपुर की है। यहां पर बच्‍चा चोरी के शक में दो लोगों की पिटाई कर दी गई। इस बीच पुलिस मौके पर पहुंच गई और पुलिस ने जैसे तैसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। 

Latest Uttar Pradesh News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Uttar Pradesh News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement