Thursday, March 28, 2024
Advertisement

पकड़ा गया कुशीनगर जहरीली शराब कांड का मुख्‍य आरोपी, आरजेडी नेता हरेंद्र यादव भीलवाड़ा से गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में पिछले सप्ताह मचे जहरीली शराब के तांडव का मुख्य आरोपी अब पुलिस की हिरासत में है।

IndiaTV Hindi Desk Written by: IndiaTV Hindi Desk
Published on: February 14, 2019 14:00 IST
Harendra Yadav- India TV Hindi
Harendra Yadav

उत्‍तर प्रदेश के कुशीनगर में पिछले सप्‍ताह मचे जहरीली शराब के तांडव का मुख्‍य आरोपी अब पुलिस की हिरासत में है। पुलिस ने आरोपी हरेंद्र यादव को गिरफ्तार कर लिया है। हरेंद्र को राजस्‍थान के भीलवाड़ा से गिरफ्तार किया गया है। उसका सबंध बिहार की राजनीतिक पार्टी आरजेडी से बताया जा रहा है। 

पुलिस के मुताबिक हरेंद्र यादव मूलत: गोपालगंज का रहने वाला है। हरेंद्र आपराधिक पृष्ठभूमि का रहा है और राजद का नेता भी है। उस पर बिहार के गोपालगंज समेत कई जिलों में केस भी दर्ज है। जानकारी के मुताबिक बिहार में उसका राजनीति से भी नाता है और उसकी पत्नी भी इलाके की महिला नेत्री है। उसकी पत्नी ने प्रखंड प्रमुख का चुनाव भी लड़ा था। हाल में ही बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेदस्वी यादव की गोपालगंज यात्रा के दौरान भी हरेंद्र ने अपने बड़े-बड़े बैनर और फ्लैक्स लगवाए थे। 

Latest Uttar Pradesh News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Uttar Pradesh News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement