Thursday, April 18, 2024
Advertisement

उत्तर प्रदेश के कैराना से सांसद हुकुम सिंह का निधन, पीएम मोदी ने जताया शोक

उत्तर प्रदेश के कैरान से लोकसबा सांसद हुकुम सिंह का शनिवार देर शाम निधन हो गया। वे नोएडा के जेपी अस्पताल में भर्ती थे जहां पिछले एक महीने से उनका इलाज चल रहा था।

IndiaTV Hindi Desk Written by: IndiaTV Hindi Desk
Published on: February 03, 2018 23:21 IST
Hukum Singh- India TV Hindi
Hukum Singh

नोएडा: उत्तर प्रदेश के कैरान से लोकसभा सांसद हुकुम सिंह का शनिवार देर शाम निधन हो गया। वे नोएडा के जेपी अस्पताल में भर्ती थे जहां पिछले एक महीने से उनका इलाज चल रहा था। 79 वर्षीय हुकुम सिंह को सांस की तकलीफ था। पीएम नरेंद्र मोदी ने हुकुम सिंह के निधन पर शोक जताया है। आपको बता दें कि कैराना से हिंदुओं के कथित पलायन के मुद्दे को उन्होंने जोर शोर से उठाया था। इसकी वजह से वह सुर्खियों में रहे थे।

हुकुम सिंह का जन्म कैरान में 5 अप्रैल 1938 को हुआ था। पढ़ाई पूरी ककरने के बाद वे भारतीय सेना से जुड़ गए। 1969 में सेना छोड़कर उन्होंने वकालत शुरू कर दी थी। वर्ष 1974 में वे राजनीति से जुड़े और कांग्रेस के टिकट पर पहली बार विधायक निर्वाचित हुए। 2014 में बीजेपी के टिकट से पहली बार लोकसभा पहुंचे हुकुम सिंह 7 बार विधायक रहे। हुकुम सिंह कैराना से हिंदुओं के कथित पलायन का मुद्दा उठाने को लेकर काफी चर्चा में रहे थे। उन्होंने आरोप लगाया था कि हिंदुओं को पलायन के लिए मजबूर किया जा रहा है।

Latest Uttar Pradesh News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Uttar Pradesh News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement