Friday, April 26, 2024
Advertisement

नंदा देवी चोटी पर चढ़ाई कर रहे विदेशी पर्वतारोहियों का दल लापता, 7 विदेशी 1 भारतीय शामिल

त्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में नंदा देवी पर्वत की पूर्वी चोटी पर चढ़ाई कर रहा विदेशी पर्वतरोहियों का एक दल लापता हो गया है।

IndiaTV Hindi Desk Edited by: IndiaTV Hindi Desk
Published on: June 01, 2019 12:30 IST
Nanda Devi- India TV Hindi
Nanda Devi

पिथौरागढ़। उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में नंदा देवी पर्वत की पूर्वी चोटी पर चढ़ाई कर रहा विदेशी पर्वतरोहियों का एक दल लापता हो गया है। इस दल में सात विदेशी और एक भारतीय नागरिक शामिल था। 

सात विदेशी पर्वतारोहियों में ब्रिटेन, अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया के नागरिक शामिल थे, जबकि आठवां व्यक्ति भारतीय पर्वतारोहण संस्थान का अधिकारी था। दल 13 मई को मुनस्यारी से निकला था। इन्हें 7,434 मीटर ऊंची चोटी पर चढ़ाई के बाद शुक्रवार को ही बेस कैंप वापस लौटना था। 

दल की वापसी में देरी होने के बाद जिला प्रशासन ने एक खोजी दल को रवाना किया है। मुनस्यारी के एसडीएम आर. सी. गौतम ने बताया कि खोजी दल में राज्य आपदा मोचन बल, पुलिस और चिकित्सा कर्मचारी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि पर्वतारोहियों के इस दल को शुक्रवार को बेस कैंप और एक जून शनिवार को मुनस्यारी लौट आना था।

Latest Uttar Pradesh News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Uttar Pradesh News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement