Thursday, March 28, 2024
Advertisement

नोएडा: मकान में आग लगने से 12 लोग झुलसे, पांच की हालत गंभीर

नोएडा के थाना फेस-3 क्षेत्र के गांव बहलोलपुर में रविवार रात एक मकान में आग लगने से 12 लोग झुलस गए।

Bhasha Written by: Bhasha
Updated on: December 24, 2018 8:13 IST
प्रतीकात्मक तस्वीर- India TV Hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर

नोएडा: नोएडा के थाना फेस-3 क्षेत्र के गांव बहलोलपुर में रविवार रात एक मकान में आग लगने से 12 लोग झुलस गए। मुख्य दमकल अधिकारी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि गांव बहलोलपुर में रहने वाले इंद्रपाल पुत्र शंकर के मकान में 24 से ज्यादा परिवार किराए पर रहते हैं। रविवार रात साढ़े दस बजे के करीब शॉर्ट सर्किट की वजह से भूतल पर खड़ी मोटरसाइकिलों में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे मकान को अपनी चपेट में ले लिया। 

उन्होंने बताया कि आग की वजह से मकान में रहने वाले लोगों में भगदड़ मच गई। लोग सीढ़ियों से नीचे उतरने लगे और आग की चपेट में आते गए। उन्होंने बताया कि इस घटना में दर्जनभर लोग झुलस गए हैं, जिन्हें नोएडा के विभिन्न निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि पांच लोगों को गंभीर हालत में दिल्ली के सदर अस्पताल रेफर किया गया है। 

दमकल अधिकारी ने बताया कि जहां पर आग लगी थी, वहां दमकल विभाग की गाड़ियों को पहुंचने में बहुत परेशानी हुई। रास्ता सकरा होने से बचाव कार्य में काफी परेशानी आई। पुलिस और आसपास के लोगों ने आग बुझाने में मदद की। इस घटना के चलते बहलोलपुर में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। घायलों के परिजन उनकी कुशल क्षेम के लिए इधर से उधर बदहवास स्थिति में भागते रहे।

Latest Uttar Pradesh News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Uttar Pradesh News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement