Thursday, March 28, 2024
Advertisement

EXCLUSIVE: कासगंज का सबसे नया VIDEO आया सामने, तिरंगा यात्रा पर ऐसे हुई थी फायरिंग?

तिरंगा यात्रा में शामिल इन युवकों की संख्या पचास के करीब है। इसी जगह से करीब पचास मीटर आगे GGIC कासगंज है जहां पर चंदन को गोली मारी गई थी। ये लड़के नारेबाजी कर रहे थे इसी दौरान फायरिंग हुई और चंदन की मौत हो गई।

IndiaTV Hindi Desk Written by: IndiaTV Hindi Desk
Published on: January 31, 2018 10:15 IST
Exclusive-New-video-of-Kasganj-violence-emerges- India TV Hindi
EXCLUSIVE: कासगंज का सबसे नया VIDEO आया सामने, तिरंगा यात्रा पर ऐसे हुई थी फायरिंग?

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के कासगंज में हिंसा का एक नया वीडियो सामने आया है। ये वीडियो उस गली का है जहां चंदन को गोली मारी गई थी। वीडियो में फायरिंग की आवाज साफ-साफ सुनाई दे रही है। कासगंज की सड़कों पर लड़के हाथ में तिरंगा, लाठी, डंडे और लोहे के रॉड के साथ नजर आ रहे हैं। सड़कों पर दौड़ रहे हैं और फायरिंग की आवाजें सुनाई दे रही हैं। ये हंगामा कासगंज की तहसील वाली गली में हो रहा है।

तिरंगा यात्रा में शामिल इन युवकों की संख्या पचास के करीब है। इसी जगह से करीब पचास मीटर आगे GGIC कासगंज है जहां पर चंदन को गोली मारी गई थी। ये लड़के नारेबाजी कर रहे थे इसी दौरान फायरिंग हुई और चंदन की मौत हो गई। वहीं तिरंगा यात्रा के दौरान मारे गए चंदन के गुनहगारों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस ने आरोपियों के घर पर दबिश की। दरवाजे बंद थे लिहाजा पुलिस दरवाजे को तोड़कर अंदर दाखिल हुई।

गौरतलब है कि चंदन गुप्ता की मौत की बाद कासगंज में रह-रहकर हिंसक वारदात हुईं और पूरा शहर जलने लगा। चारो तरफ आगजनी और तोड़फोड़ होने लगी। गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया गया, दुकान से लेकर मकान तक जला दिया गया।

Latest Uttar Pradesh News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Uttar Pradesh News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement