Thursday, March 28, 2024
Advertisement

EXCLUSIVE: देखिए कैसा था उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आलीशान बंगला

गौरतलब है कि राज्य सम्पत्ति विभाग के रेकॉर्ड के अनुसार पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के सरकारी बंगले पर करीब 42 करोड़ रुपये खर्च हुए थे। बंगले के निर्माण के लिए एक बार 28 करोड़ तो दूसरी बार 14 करोड़ का बजट जारी किया गया था।

IndiaTV Hindi Desk Written by: IndiaTV Hindi Desk
Published on: June 09, 2018 13:01 IST
exclusive: Akhilesh Yadav trashes his government bungalow before vacating it- India TV Hindi
EXCLUSIVE: देखिए कैसा था उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आलीशान बंगला

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने डेडलाइन से पहले ही सरकारी बंगला खाली कर दिया था। बंगला खाली करने के बाद अखिलेश का नया ठिकाना लखनऊ-सुल्‍तानपुर रोड स्थित अंसल गोल्फ सिटी बन गया है लेकिन जिस सरकारी बंगले को वो खाली कर आए हैं वहां पहली बार कैमरा पहुंचा। उस आलीशान बंगले में जो कुछ दिन पहले तक अखिलेश यादव और उनके परिवार का आशियाना था। वो सरकारी बंगला अब पूरी तरह उजड़ा हुआ नज़र आ रहा है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद अखिलेश यादव को सरकारी बंगला खाली करना पड़ा जिसके बाद बंगले के निरीक्षण के लिए पुलिस और अधिकारी पहुंचे। अब ये बंगला वीरान नज़र आ रहा है।

गौरतलब है कि राज्य सम्पत्ति विभाग के रेकॉर्ड के अनुसार पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के सरकारी बंगले पर करीब 42 करोड़ रुपये खर्च हुए थे। बंगले के निर्माण के लिए एक बार 28 करोड़ तो दूसरी बार 14 करोड़ का बजट जारी किया गया था। इसे अखिलेश यादव ने खुद अपनी देखरेख में बनवाया था। लखनऊ के मशहूर आर्किटेक्ट और एसपी के कोषाध्यक्ष संजय सेठ ने अखिलेश यादव और उनके परिवार के मनमुताबिक सारी चीजें बनवाई थीं। यही वजह थी कि शुक्रवार को सामान शिफ्ट करते समय पहली मंजिल पर बने जिम को तोड़ दिया गया।

अखिलेश जिस आवास में रह रहे थे, उसमें जिम लोहे के एंगल पर छत बनाकर बनवाया गया था। जिम में अत्याधुनिक उपकरण भी अखिलेश यादव ने लगवाए थे। अखिलेश पेड़-पौधों के बहुत शौकीन हैं। तमाम पौधे उन्होंने विदेश से मंगवाए थे। इन्हें भी शिफ्ट कर दिया गया है। अखिलेश ने बंगले के ठीक सामने की ओर एक बड़ी खिड़की लगवाई थी, जिस पर शीशा लगा हुआ था। मजदूरों की मदद से यह भी निकलवा दिया गया।

बता दें कि सरकारी बंगला खाली करने के सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद से अखिलेश यादव ने किराए के कई मकान देखे, लेकिन उन्‍हें कोई पसंद नहीं आया था। उनकी पत्‍नी और सांसद डिंपल यादव को अंसल गोल्फ सिटी को ये बंगला अच्‍छा लगा और जबतक उनका अपना घर नहीं बन जाता मुलायम और अखिलेश यहां शिफ्ट हो गए।

Latest Uttar Pradesh News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Uttar Pradesh News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement