Friday, April 19, 2024
Advertisement

कांग्रेस MLA अदिति सिंह के पिता अखिलेश सिंह का निधन, कहलाते थे रायबरेली के 'रॉबिन हुड'

कैंसर पीड़ित अखिलेश सिंह ने लखनऊ के संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (एसजीपीजीआई) में अंतिम सांसें लीं। वह करीब 60 साल के थे।

IndiaTV Hindi Desk Edited by: IndiaTV Hindi Desk
Published on: August 20, 2019 16:32 IST
अदिति सिंह के साथ...- India TV Hindi
अदिति सिंह के साथ अखिलेश सिंह (File Photo)

रायबरेली (उप्र): उत्तर प्रदेश के रायबरेली सदर से कांग्रेस विधायक अदिति सिंह के पिता और पूर्व विधायक अखिलेश सिंह का मंगलवार की सुबह निधन हो गया। कैंसर पीड़ित अखिलेश ने लखनऊ के संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (एसजीपीजीआई) में अंतिम सांसें लीं। वह करीब 60 साल के थे।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्व विधायक अखिलेश सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। परिवारिक सूत्रों ने बताया कि सिंह कैंसर से पीड़ित थे। उनका इलाज सिंगापुर में भी चल रहा था। वह लखनऊ स्थित पीजीआई में नियमित जांच के लिए गए थे। लेकिन उनकी तबियत बिगड़ गई। मंगलवार को तड़के उन्होंने अंतिम सांस ली।

रायबरेली सीट से पांच बार विधायक रहे सिंह के पार्थिव शरीर को उनके पैतृक गांव लालूपुर ले जाया गया जहां आज शाम उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। रायबरेली सदर विधानसभा से विधायक रहे अखिलेश सिंह दबंग छवि के नेता माने जाते थे।

उत्तर प्रदेश की सियासत में रामजन्म भूमि आंदोलन का दौर रहा हो या रायबरेली में गांधी परिवार की लहर या फिर समाजवाद और बहुजन हिताय के नारों का, अखिलेश सिंह सिर्फ अपने दम पर एक लंबे अरसे से सदर विधायक रहे। इतना ही नहीं मोदी लहर में जब देश से लेकर प्रदेश तक में कमल खिल रहा था तो रायबरेली में अखिलेश सिंह ने अपनी बेटी अदिति सिंह को चुनावी मैदान में उतारकर सारे समीकरण को ध्वस्त कर दिया और रिकॉर्ड मतों से जिताकर विधानसभा भेजा।

Latest Uttar Pradesh News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Uttar Pradesh News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement