Friday, March 29, 2024
Advertisement

मुलायम सिंह यादव से मिले सीएम योगी आदित्यनाथ, अखिलेश और शिवपाल भी रहे मौजूद

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने मुलायम सिंह यादव से मुलाकात कर उनकी सेहत का हालचाल लिया। मुलायम सिंह यादव को रविवार शाम बढ़ते ब्लड शुगर की वजह से अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।

Bhasha Written by: Bhasha
Updated on: June 10, 2019 17:41 IST
mualayam singh yadav- India TV Hindi
सीएम योगी आदित्यनाथ ने की मुलायम  सिंह यादव से मुलाकात

लखनऊ। सोमवार को यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा के संरक्षक मुलायम सिंह यादव से मुलाकात कर उनकी सेहत का हालचाल लिया। मुलायम सिंह यादव को रविवार शाम बढ़ते ब्लड शुगर की वजह से अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। हालांकि चेकअप के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई थी।

सीएम योगी आदित्यनाथ की मुलायम सिंह यादव से मुलाकात के दौरान सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव भी मौजूद थे।

Latest Uttar Pradesh News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Uttar Pradesh News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement