Wednesday, April 24, 2024
Advertisement

विरोध का अनोखा तरीका, प्याज़ की जयमाला-गिफ्ट में लहसुन

उत्तर प्रदेश के वाराणसी से एक बेदह दिलचस्प खबर सामने आई है। यहां शादी के दौरान दूल्हा-दुल्हन ने एक दूसरे को फूलों की बजाय लहसुन और प्याज की माला पहनाई।

IndiaTV Hindi Desk Written by: IndiaTV Hindi Desk
Published on: December 14, 2019 7:40 IST
विरोध का अनोखा तरीका, प्याज़ की जयमाला-गिफ्ट में लहसुन- India TV Hindi
विरोध का अनोखा तरीका, प्याज़ की जयमाला-गिफ्ट में लहसुन

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के वाराणसी से एक बेदह दिलचस्प खबर सामने आई है। यहां शादी के दौरान दूल्हा-दुल्हन ने एक दूसरे को फूलों की बजाय लहसुन और प्याज की माला पहनाई। इतना ही नहीं शादी में नए जोड़े को आशीर्वाद देने आए रिश्तेदारों ने भी प्याज़ और लहसुन की टोकरियां गिफ्ट में दीं। 

शादी में प्याज़ गिफ्ट करने का प्लान समाजवादी पार्टी के एक स्थानीय नेता ने बनाया था। उनका कहना था कि इसके ज़रिये वो प्याज़ की बढ़ती कीमतों का विरोध कर रहे हैं। इस मौके पर दूल्हा दुल्हन ने भी कहा कि प्याज़ इतना कीमती हो गया है इससे लोगों को खाने पीने की परेशानी होने लगी है।

पिछले करीब दो महीने से प्याज़ की कीमतें आसमान छू रही हैं। अभी भी कई जगहों पर प्याज़ सौ रुपये किलो के आसपास बिक रहा है। कई जगहों पर तो प्याज़ लूटे जाने की खबरें भी आ रही हैं। ऐसे में प्याज़ की बढ़ती कीमतों की तरफ सरकार का ध्यान आकर्षित करने के लिए वाराणसी में समाजवादी पार्टी के स्थानीय नेताओं ने ये तरीका अपनाया।

Latest Uttar Pradesh News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Uttar Pradesh News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement