Friday, April 26, 2024
Advertisement

BJP सांसदों ने किया राज्यपाल राम नाईक के कार्यक्रम का बहिष्कार, ये है वजह

इन सांसदों के साथ-साथ भाजपा के जिलाध्यक्ष विनोद शंकर दुबे भी कार्यक्रम का बहिष्कार कर बाहर चले गए...

India TV News Desk Edited by: India TV News Desk
Published on: April 17, 2018 13:58 IST
up governor ram naik- India TV Hindi
up governor ram naik

बलिया (उ.प्र.): उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाइक के कार्यक्रम में उपेक्षा से क्षुब्ध होकर भाजपा के दो सांसदों और जिलाध्यक्ष ने कार्यक्रम का बहिष्कार कर दिया।

सलेमपुर से भाजपा सांसद रवींद्र कुशवाहा और राज्यसभा के नव निर्वाचित सदस्य सकलदीप राजभर ने आज यहां सुखपुरा थाना क्षेत्र के धरहरा गांव स्थित एक विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम का बहिष्कार कर दिया। इन सांसदों के साथ-साथ भाजपा के जिलाध्यक्ष विनोद शंकर दुबे भी कार्यक्रम का बहिष्कार कर बाहर चले गए।

बाद में कुशवाहा ने संवाददाताओं से बातचीत में आरोप लगाया कि कार्यक्रम में जिला प्रशासन और विद्यालय आयोजकों ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया है। उन्हें ना तो हेलीपैड पर जाने दिया गया और ना ही माल्यार्पण के लिए आमंत्रित किया गया।

यह भी पढ़ें

कुशवाहा ने कहा राज्यपाल के कार्यक्रम से दूर रखकर उनके विशेषाधिकार का हनन किया गया है। वह इसकी शिकायत लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से करेंगे।

Latest Uttar Pradesh News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Uttar Pradesh News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement