Wednesday, April 24, 2024
Advertisement

BJP विधायक ने जनता से मांगा केन्द्रीय मंत्री को प्रधानमंत्री बनाने का आशीर्वाद

बीजेपी विधायक ने केंद्रीय मंत्री को ‘देश का कृष्ण‘ भी करार दिया...

Bhasha Reported by: Bhasha
Published on: March 04, 2018 15:42 IST
bjp mla surendra singh- India TV Hindi
bjp mla surendra singh

बलिया: अपने विवादित बयानों के लिए अक्सर सुर्खियों में रहने वाले उत्तर प्रदेश के बैरिया क्षेत्र से भाजपा विधायक सुरेन्द्र सिंह ने रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा को प्रधानमंत्री बनाने के लिए जनता से आशीर्वाद मांगा।

सिंह ने कल आयोजित ‘होली मिलन समारोह‘ में रेल राज्यमंत्री सिन्हा की मौजूदगी में उन्हें प्रधानमंत्री बनाने के लिए जनता से आशीर्वाद मांगा और उनको ‘देश का कृष्ण‘ भी करार दिया। समारोह में रंग की जगह करेंसी नोट उड़ाए गए।

सिंह इससे पहले ‘देश के वर्ष 2024 तक हिंदू राष्ट्र बनने’ तथा ‘भारत माता की जय’ और ‘वन्देमातरम’ ना बोलने वालों के लिए देश में कोई स्थान ना होने के विवादित बयान दे चुके हैं।

Latest Uttar Pradesh News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Uttar Pradesh News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement