Friday, April 26, 2024
Advertisement

बीजेपी विधायक बोले- भारत माता की जय बोलने से कतराने वालों को कहता हूं पाकिस्तानी

दारुल उलूम द्वारा पिछले दिनों भारत माता की जय नारे के खिलाफ फतवा जारी किया जाने से इस बयान को जोड़कर देखा जा रहा है।

IndiaTV Hindi Desk Edited by: IndiaTV Hindi Desk
Published on: February 26, 2018 13:51 IST
उत्तर प्रदेश के...- India TV Hindi
उत्तर प्रदेश के बैरिया जिले से बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह।

उत्तर प्रदेश के बैरिया जिले से बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह का विवादित विडियो सामने आया है। इस वीडियो में सुरेंद्र सिंह भारत माता की जय ना बोलने वाला को पाकिस्तानी बताते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में सुरेंद्र सिंह बोलते नजर आ रहे हैं कि वह ऐसे लोगों को पाकिस्तानी कहते हैं जो भारत माता की जय बोलने से कतराते हैं। विधायक सुरेंद्र सिंह ने एक सभा को संबोधित करते हुए यह बात कही। पिछले कुछ समय से भारत माता की जय नारा विवादों में आता रहा है। कुछ समय पहले एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ने कहा था कि गले पर छूरी रख देंगे तब भी नहीं बोलूंगा भारत माता की जय। इसके बाद गीतकार जावेद अख्तर ने राज्यसभा में भारत माता की जय बोलते हुए उन्हें जवाब दिया था। इससे अलग पिछले दिनो इस्लाम धर्म के प्रमुख केन्द्र दारुल उलूम भी भारत माता की जय नारे के खिलाफ फतवा जारी कर चुका है। अब इसी विवाद में बीजेपी विधायक भी कूद पड़े हैं।

इससे अलग सुरेंद्र सिंह पहले भी अपनी ही सरकार के खिलाफ आवाज उठाते रहे हैं। उन्होंने कहा था कि उत्तर प्रदेश में केवल सरकार बदली है और कुछ नहीं। अभी हाल में असेंबली में राज्यपाल के धन्यवाद प्रस्ताव में हो रही बहस में भाग लेते हुए उन्होंने सरकार से बलिया को विशेष दर्जा देने की मांग की थी। साथ ही बलिया जनपद में प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज बैरिया असेंबली क्षेत्र में खोलने के लिए आग्रह किया था। 

Latest Uttar Pradesh News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Uttar Pradesh News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement