Friday, March 29, 2024
Advertisement

सपा-बसपा के समझौते पर आजम खान ने दिया यह बयान

आजम ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार हिन्दू-मुस्लिम को लड़वाने के साथ साथ सपा सरकार में जिन बच्चों को नौकरियां दिलाई गई थी, उनको नौकरी से निकालने का काम भी कर रही है...

Bhasha Reported by: Bhasha
Published on: March 28, 2018 23:29 IST
azam khan- India TV Hindi
azam khan

सहारनपुर: सपा के वरिष्ठ नेता आजम खान ने आज दावा किया कि वह 20 साल से सपा बसपा के बीच समझौते के पक्ष में थे। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा देश और प्रदेश में जुमलों के सहारे राज कर रही है।

आजम ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार हिन्दू-मुस्लिम को लड़वाने के साथ साथ सपा सरकार में जिन बच्चों को नौकरियां दिलाई गई थी, उनको नौकरी से निकालने का काम भी कर रही है। आजम यहां एक निजी कार्यक्रम में भाग लेने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। 

सपा बसपा गठबन्धन के बारे में आजम ने कहा कि वह पिछले 20 वर्षों से इस समझौते के पक्ष में है। उन्होंने कहा, ‘‘दलित, मुसलमान, पिछड़े और शोषित जब साथ चलेंगे तब जुमलेबाजों की खैर नहीं है।’’

उन्होंने दावा किया कि इस गठबन्धन से भाजपा की नींद उड़ गई है। 

Latest Uttar Pradesh News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Uttar Pradesh News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement