Friday, March 29, 2024
Advertisement

मेरठ: अज्ञात बदमाशों ने सरेराह फौजी के सिर में मारी गोली, हालत गंभीर

यूपी के मेरठ में एक दिल दहलाने वाली वारदात सामने आई है। यहां अज्ञात बदमाशों ने सरेराह एक फौजी के सिर में गोली मार दी है।

IndiaTV Hindi Desk Written by: IndiaTV Hindi Desk
Published on: February 25, 2019 8:39 IST
Meerut Gun Fire- India TV Hindi
Meerut Gun Fire

यूपी के मेरठ में एक दिल दहलाने वाली वारदात सामने आई है। यहां अज्ञात बदमाशों ने सरेराह एक फौजी के सिर में गोली मार दी है। घायल फौजी का नाम सुनील बताया जा रहा है। वह भारतीय सेना की पंजाब रेजीमेंट में तैनात है। आनन-फानन में फौजी सुनील को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फौजी सुनील की हालत गंभीर। 

यह मामला थाना गंगानगर क्षेत्र का है। प्रत्‍यक्षदर्शियों के अनुसार बदमाश बाइक पर सवार होकर आए थे और वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। घटना से इलाके में सनसनी मच गई है। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है। लेकिन आरोपी पहुंच से बाहर हैं। 

Latest Uttar Pradesh News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Uttar Pradesh News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement