Friday, March 29, 2024
Advertisement

अखिलेश ने डिप्टी CM दिनेश शर्मा पर ली चुटकी, सदन में लगे खूब ठहाके

अखिलेश ने विधान परिषद में वर्ष 2018-19 के बजट पर सामान्य चर्चा के दौरान कहा कि नेता सदन शर्मा का चेहरा, इसलिए ज्यादा चमक रहा है कि...

India TV News Desk Edited by: India TV News Desk
Published on: March 27, 2018 19:31 IST
akhilesh yadav- India TV Hindi
akhilesh yadav

लखनऊ: समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव के आज विधान परिषद में नेता सदन उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा की चुटकी लेते हुए कहा कि वह चाहते हैं कि शर्मा के पदनाम के आगे से ‘उप‘ हट जाए। ऐसा हुआ तो उत्तर प्रदेश का भला हो जाएगा।

अखिलेश ने विधान परिषद में वर्ष 2018-19 के बजट पर सामान्य चर्चा के दौरान कहा कि नेता सदन शर्मा का चेहरा, इसलिए ज्यादा चमक रहा है कि गोरखपुर और फूलपुर लोकसभा उपचुनाव में मुख्यमंत्री (योगी आदित्यनाथ) और दूसरे उप मुख्यमंत्री (केशव प्रसाद मौर्य) तो हार गए। अब वही बचे हैं, इसलिए वह ज्यादा खुश दिखाई दे रहे हैं। आप जितना छुपाना चाहो, लेकिन अपनी खुशी नहीं छुपा पाओगे।

अखिलेश ने शर्मा पर चुटकी लेते हुए कहा, ‘‘हम तो चाहते हैं कि आप एक सीढ़ी और चढ़ जाएं। हमारी ख्वाहिश है कि आपके पदनाम के आगे से उप हट जाए। आप मुख्यमंत्री होंगे तो यूपी का भला हो जाएगा।’’ इस पर सदन में खूब ठहाके लगे। शर्मा भी मुस्कुराते नजर आए और कहा ‘‘आप मुझे दुखी क्यों देखना चाहते हैं। पद से कुछ नहीं होता, मैं कार्य से प्रसन्न हूं।’’

मालूम हो कि गोरखपुर सीट योगी आदित्यनाथ और फूलपुर सीट मौर्य के विधान परिषद के लिए चुने जाने के बाद दिए गये त्यागपत्र के कारण रिक्त हुई थी। हाल में इन दोनों सीटों पर हुए उपचुनाव में सपा ने जीत दर्ज की थी। 

Latest Uttar Pradesh News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Uttar Pradesh News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement