Tuesday, April 23, 2024
Advertisement

BJP सांसद की भतीजी को परिवार सहित जिंदा जलाने की कोशिश, एक साल का बच्चा भी झुलसा

वारदात आवास विकास कॉलोनी के सेक्टर 11 में कल देर रात करीब डेढ़ बजे की है। जानकारी मिलने के बाद पुलिस प्रशासन के आला अधिकारियों में खलबली मच गई।

India TV News Desk Edited by: India TV News Desk
Published on: September 27, 2018 21:48 IST
भाजपा सांसद की भतीजी...- India TV Hindi
भाजपा सांसद की भतीजी को परिवार सहित जिंदा जलाने की कोशिश

आगरा: शहर में बुधवार रात को एक परिवार को कथित तौर पर घर में आग लगाकर जिंदा जलाने का प्रयास किया गया। पीड़ित परिवार राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष और भाजपा सांसद डॉ. रामशंकर कठेरिया की भतीजी उमा कठेरिया का है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि वारदात आवास विकास कॉलोनी के सेक्टर 11 में कल देर रात करीब डेढ़ बजे की है। जानकारी मिलने के बाद पुलिस प्रशासन के आला अधिकारियों में खलबली मच गई। आग से झुलसे लोगों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। परिजनों को बचाने के लिए छत से कूदीं कठेरिया की भतीजी को भी गंभीर चोटें आई हैं।

थाना सिकंदरा के निरीक्षक अजय कौशल ने बताया कि आग लगाने के आरोपी संजय शर्मा को पुलिस ने पकड़ लिया है। संजय ने पैसे के लेनदेन के चक्कर में आग लगाई थी। पुलिस ने उसके खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

कठेरिया की भतीजी उमा की सास पुष्पा ने बताया कि परिवार के सदस्य रात को सोये हुए थे। रात करीब 1.35 बजे अचानक घर में आग लग गई। सभी लोग घर से बाहर निकलने के लिए भागे तो घर के दरवाजों की कुण्डियां बंद थीं। इस पर घर में चीख पुकार शुरू हो गयी। घर में पेट्रोल की बदबू आ रही थी। आग से परिवार के सभी लोग झुलस गए।

उन्होंने बताया कि उमा का एक वर्ष का बेटा भी झुलस गया है। आग की लपटें बढ़ने पर उमा घर की छत पर गईं और छत से नीचे कूद गईं। उन्होंने शोर शराबा किया तो आसपास के लोग जाग गये। बाहर से कुंडी खोलकर सभी को निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया।

Latest Uttar Pradesh News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Uttar Pradesh News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement