Friday, April 26, 2024
Advertisement

उत्तर प्रदेश सरकार ने 7 पुलिस अधिकारियों को जबरन रिटायर किया, जानिए कौन हैं ये 7 अधिकारी

उत्तर प्रदेश सरकार ने 7 डिप्टी एसपी रैंक के 7 आईपीएस पुलिस अधिकारियों को जबरन रिटायर कर दिया है

IndiaTV Hindi Desk Written by: IndiaTV Hindi Desk
Updated on: November 07, 2019 12:17 IST
7 IPS officers forcefully retired in Uttar Pradesh- India TV Hindi
Image Source : SOCIAL MEDIA 7 IPS officers forcefully retired in Uttar Pradesh

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने 7 डिप्टी एसपी रैंक के 7 आईपीएस पुलिस अधिकारियों को जबरन रिटायर कर दिया है। उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से जारी किए गए आदेश के मुताबिक सेवाओं में दक्षता सुनिश्चित करने के लिए प्रांतीय पुलिस सेवा संवर्ग के 7 ऐसे पुलिस उपाधीक्षकों या सहायक सेनानायकों जिनकी उम्र 31 मार्च 2019 को 50 वर्ष पार कर गई है, उन्हें अनिवार्य रूप से रिटायर करने का फैसला किया गया है। जिन 7 पुलिस अधिकारियों को जबरन रिटायर किया गया है उनके नाम इस तरह से हैं। 

रिटायर होने वाले पुलिस अधिकारी

  1. अरुण कुमार-सहायक सेना नायक 15वीं वाहिनी एसपी, जनपद आगरा
  2. विनोद कुमार राना-पुलिस उपाधीक्षक जनपद फैजाबाद
  3. नरेंद्र सिंह राना-पुलिस उपाधीक्षक जनपद आगरा
  4. रतन कुमार यादव-सहायक सेनानायक 33वीं वाहिनी एसपी झांसी
  5. तेजवीर सिंह यादव-सहायक सेनानायक 27वीं वाहिनी पीएसी, सीतापुर
  6. संतोष कुमार सिंह-मण्डलाधिकारी मुरादाबाद
  7. तनवीर अहमद खां-सहायक सेनानायक 30वीं वाहिनी पीएसी गोण्डा

 

Latest Uttar Pradesh News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Uttar Pradesh News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement